UP News: अब यूपी में आधार कार्ड को लेकर हुआ ये बड़ा फैसला…पढ़ें योगी सरकार के नए नियम
Aadhar Card: उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े नियम को बदल दिया है और इसी के साथ ये साफ कर दिया है कि अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसको लेकर नियोजन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं.
इसको लेकर नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने एक बयान जारी किया है और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि आधार कार्ड में जन्म तिथि के किसी प्रमाणित दस्तावेज को संलग्न नहीं किया जाता. इसलिए इसको जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है.
नियोजन विभाग ने जारी किया ये निर्देश
इस सम्बंध में नियोजन विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और जन्म तिथि के सत्यापन के लिए अन्य वैध दस्तावेजों को ही मान्य करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही पेंशन से लेकर सरकारी भर्तियों, छात्रवृत्ति, प्रमाणीकरण और अन्य कार्यों में अभी तक कई विभागों द्वारा आधार कार्ड को उम्र साबित करने के लिए मान्य किया जा रहा था जो कि अब नियम विरुद्ध माना जाएगा.
यूआईडीएआई ने लिखा था सरकार को पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप निदेशक ने सरकार को एक लेटर पत्र लिखा था और साफ रूप से कहा था कि आधार कार्ड जन्म तिथि का अनुमन्य प्रमाण नहीं है. आधार सिर्फ पहचान व सत्यापन का साधन मात्र है. जन्म तिथि सत्यापन का यह प्रमाण नहीं है.
ये भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज के साथ मंदिर में हुआ ये कैसा व्यवहार…? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस-Video