प्रेमानंद महाराज के साथ मंदिर में हुआ ये कैसा व्यवहार…? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस-Video
Premananda Maharaj: उत्तर प्रदेश वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वह वृंदावन के किसी मंदिर में बैठे हैं और मंदिर के गर्भगृह से पुजारी प्रेमानंद महाराज के हाथ में ऊपर से प्रसाद दे रहे हैं. तो वहीं माला भी उनको फेंक कर पहनाई. इस पर पुजारी के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. किसी ने पुजारी के इस व्यवहार को गलत बताया है तो किसी का कहना है कि गर्भगृह में मौजूद पुजारी इसी तरह लोगों को प्रसाद देते हैं क्योंकि यह परम्परा है.
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है की मंदिर के पंडित जी प्रेमानंद महाराज जी को ऊपर से प्रसाद दे रहे हैं और माला भी दूर से पहना रहे है।
कई लोग सोच रहे होंगे की पंडित जी ने ऐसा क्यों किया। तो मेरे हिसाब से इसकी शायद यह वजह हो सकती है की,
• गर्भगृह में कोई नीचे नहीं बैठ सकता या अंदर… pic.twitter.com/VDSEA13Ier
— Madhuri (@IamMadhuri_) November 26, 2025
जानें क्या है नियम?
तो वहीं कई लोगों का इस सम्बंध में कहना है कि कई लोग सोच रहे होंगे कि मंदिर के पंडित जी ने ऐसा क्यों किया. तो वहीं एक पोस्ट में बताया गया है कि मंदिर के कुछ नियम है, जैसे कोई भी बाहरी व्यक्ति गर्भगृह के अंदर नहीं जा सकता है और न ही नीचे बैठ सकता है. यह मर्यादा सिर्फ पवित्रता बनाए रखने के लिए है. गर्भगृह के अंदर बैठे पंडित को बाहर से आए किसी भी व्यक्ति को छूना मना होता है. यही वजह है कि मंदिर के पंडित ने प्रेमानंद महाराज को भी दूर से प्रसाद दिया और इसी तरह का व्यवहार हर किसी के साथ किया जाता है और ये आज की परम्परा नहीं बल्कि सदियों की परम्परा है. वृन्दावन के कई मंदिरों में भी यहीं परंपरा अपनाई जाती है.
ऐसी कोई परंपरा या नियम नही है यह पंडित मूढ़ता है सबसे ज्यादा नजर आ रही है,
बाहर का लाया फूल माला प्रसाद जब भेंट चढा़या जा सकता है तो फिर एक भक्त के साथ ऐसा व्यवहार उचित नही है।
हरि ॐ🪷— R.D.H. (@Rakeshhindu100) November 26, 2025
ये भी पढ़ें-प्रेमानन्द महाराज का ताजा वीडियो वायरल…एक श्रद्धालु के इस सवाल पर हंसे खिलखिलाकर-Video