प्राथमिक विद्यालय के पास दिखा मगरमच्छ…मचा हड़कंप; बच्चे दहशत में-Video

July 31, 2025 by No Comments

Share News

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मगरमच्छ उत्तर प्रदेश के एटा के ग्राम पंचायत मरथरा भगवानदास में प्राथमिक विद्यालय के पास दिखा है. इस खबर के बाद से ही बच्चे दहशत में हैं और पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ स्कूल की दीवार के पास ही देखा गया है. फिलहाल बच्चे डर की वजह से स्कूल छोड़कर घर भाग गए हैं तो वहीं गांववालों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है.

गांववालों का कहना है कि करीब 15 दिनों से मगरमच्छ इस इलाके में लगातार दिखाई दे रहा है जिससे पूरे गांव में डर का माहौल है लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है. गांव वालों का कहन है कि अगर इसी तरह प्रशासन लापरवाही बरतता रहेगा तो बच्चों के साथ ही पूरे गांव को जान का खतरा है. तो वहीं डीएफओ का कहना है कि उनकी टीम और रेंजर मौके पर पहुंचे हैं लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों को भी कॉपरेट करना होगा. तभी मगरमच्छ पकड़ा जाएगा. उम्मीद है कि जल्द ही मगरमच्छ पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-अनोखी दोस्ती…दोस्त को डीजे पर नाचते हुए दी अंतिम विदाई और पूरा किया वादा; भावुक हो गया पूरा गांव-Video