Road Accident: इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम-Video

March 8, 2025 by No Comments

Share News

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है. ताजा वीडियो हरदोई से सामने आया है. यहां जिले के भैलामऊ-सवाजपुर रोड स्थित गौशाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है. वह इंटर की परीक्षा देने जा रही थी.

बताया जा रहा है कि छात्रा बाइक से जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इतनी तेज टक्कर मारी कि वह जमीन पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से ही छात्रा के घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ने में होशियार थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थी.

इस घटना को लेकर हरदोई पुलिस ने कहा है कि संदर्भित प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल के अंदर शिक्षिकाओं में चले लाठी-डंडे, ये बड़ी वजह आई सामने- Video