अंबेडकर प्रतिमा के सामने तलवार से केक काटकर दिखाई दंबगई…Video वायरल

November 15, 2025 by No Comments

Share News

Jaunpur Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मालिकानपुर गांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने दो केक रखे हुए हैं और कुछ लोग तलवार के केक काटकर दबंग स्टाइल में खुद को प्रस्तुत कर रहे हैं.

यह वीडियो अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है. हालांकि अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है लेकिन ये वीडियो 14 नवम्बर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिलहाल ये वीडियो नया है या पुराना, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अंबेडकर जयंती का है. तो वहीं जयंती के दौरान कानून का खुला उल्लंघन दिखाई दे रहा है.

समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजकृष्ण शर्मा के साथ विवेक गौतम नाम का युवक तलवार से केक काटकर दबंगई का प्रदर्शन करता हुआ दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेक गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फिर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-क्या अब बदल जाएगा अलीनगर का नाम? बिहार की सबसे युवा MLA बनने के बाद क्या बोलीं मैथिली ठाकुर-Video