बेहद चिंताजनक…13 और 8 साल के बालकों की घिनौनी करतूत, 6 साल की बच्ची के साथ किया गैंगरेप
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां महज 13 और 8 साल के दो नाबालिग बालकों ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गए और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया.
घटना थाना जाजमऊ क्षेत्र के छबीले पुरवा की है. दोनों बालक बच्ची को बंद पड़े मकान में ले गए और फिर मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. जब दर्द से कराहती बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके. किसी तरह बच्ची दरिंदों के हाथ से छूटकर रोते-बिलखते अपने घर पहुंची. तो उसकी हालत देखकर मां घबरा गई. फिर पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी मां को बता दी.
जिसे सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व बच्ची के बताने के बाद आरोपी नाबालिग बालकों को हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना पर एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. तो वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है.
एसीपी कैंट ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से बात की और फिर उनके निर्देश पर पीड़ित बच्ची को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया. एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया 13 वर्षीय किशोर द्वारा 6 वर्षीय किशोरी से रेप करने की बात सामने आई है. उन्होंने ये भी बताया कि इस घिनौने कृत्य में उसके 8 साल के दोस्त ने भी सहयोग किया. बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
एक्सपर्ट सलाह
एक्सपर्ट बताते हैं कि सामने आती इस तरह की घटनाएं हमें चेतावनी दे रही हैं कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और कोशिश करें कि बच्चों को मोबाइल न दें और अगर देते भी हैं तो ये जरूर देखें कि वे मोबाइल में क्या देख रहे हैं और क्या सीख रहे हैं? इसी के साथ बच्चों के साथ माता-पिता समय जरूर बिताएं और ये जानने की कोशिश करें कि उन्होंने दिन भर में क्या किया. स्कूल में क्या किया और उनके दोस्त कौन-कौन हैं. अगर माता-पिता वर्किंग हैं तो और भी सतर्क रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-Lucknow: सपा कार्यालय के पास युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास…अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना-Video