Lucknow: मंदिर में बुजुर्ग से चटवाई गई पेशाब…! अखिलेश यादव ने कहा “परिवर्तन…” -Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी मोहल्ला हाता मोहम्मद हजरत साहब में स्थित शीतला माता मंदिर में एक दलित बुजुर्ग के हाथ से लोटा छूट गया और पानी फैल गया इस पर आरोप है कि मंदिर समिति से संबद्ध स्वामीकांत उर्फ पम्मू गुप्ता ने बुजुर्ग पर पेशाब करने का आरोप लगाया और चटवाया. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्ग ने स्वीकार किया है कि बीमारी के कारण मंदिर में उनकी पेशाब गलती से छूट गई थी. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
तो दूसरी ओर इस पूरे मामले में सियासत तेज हो गई है. सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर बुजुर्ग का एक वायरल वीडियो शेयर कर कहा है कि किसी की भूल का अर्थ ये नहीं कि उसे अपमानजनक अमानवीय सज़ा दी जाए. परिवर्तन ही परिवर्तन लाएगा!
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, आरोप है कि स्वामीकांत उर्फ पम्मू गुप्ता ने बुजुर्ग रामपाल पर मंदिर में टॉयलेट करने का आरोप लगाया और कहा कि चाट कर दिखाओ. इसी के साथ ही उससे मंदिर में धुलाई भी कराई. फिलहाल बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी स्वामीकांत को गिरफ्तार कर लिया है.
दलित बुजुर्ग रामपाल ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि सोमवार की शाम को करीब सात बजे वह मंदिर गए थे और प्यास लगने पर पानी पीने लगे. तभी उनके हाथ से लोटा छूट गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे स्वामीकांत ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने पेशाब की है. इस पर उन्होंने सफाई दी और बताया कि ये पेशाब नहीं बल्कि पानी है. फिर भी वह नहीं माने और उनके साथ गाली गलौज करने लगे।
इसी के साथ ही ये भी कहा कि अगर यह पेशाब नहीं है तो इसे चाट कर दिखाओ। रामपाल ने कहा कि चूंकि मंदिर की फर्श पर पड़ा पानी पेशाब नहीं था इस लिए उन्होंने उसे तुरंत उंगली से चाट कर दिखा दिया. इस पर भी स्वामीकांत शांत नहीं हुए और मंदिर परिसर की धुलाई तक करा दी व गाली-गलौज कर भगा दिया.
रामपाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना के तुरंत बाद ही उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बुजुर्ग इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उनसे पेशाब छूट गई थी. फिलहाल तो वहीं इस पूरे मामले पर एसीपी काकोरी शकील अहमद ने मीडिया को बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरी बात की सच्चाई जानने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
स्वामीकांत ने दी सफाई
पुलिस पूछताछ में स्वामीकांत ने बताया कि उनके ऊपर निराधार आरोप लगाया गया है। रामपाल नशे में था और मंदिर परिसर में पेशाब कर रहा था. उसे टोक दिया तो उसने उल्टा उनके ऊपर ही मंदिर परिसर की धुलाई कराने और पेशाब चटवाने की झूठा आरोप लगा दिया. स्वामीकांत ने कहा कि उनको साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
~A Dalit Man Forced to Lick Urine in a UP Temple.
A Dalit elderly man Rampal was brutally assaulted, abused with casteist slurs, and forced to lick urine by a Swamikant alias Pammu in Kakori Lucknow.
SHAME ON US.
WHAT THE ACTUAL HELL MAN. pic.twitter.com/m6DOMBD14o
— Darab Farooqui (@darab_farooqui) October 22, 2025
ये भी पढ़ें-कोर्ट की कार्यवाही के बीच…वकील साहब का रोमांस करते Video वायरल