Lucknow: डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा…5 की मौत; अन्य घायल-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी सोमवार को एक डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है. 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैं. सभी को KGMU के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गंभीर रूप से घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बना कर ट्रामा सेंटर ले जाया गया.
यात्रियों का कहना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से हुआ है. इसी के साथ ही कुछ यात्रियों ने ड्राइवर के शराब पीने का भी दावा किया है और बताया जा रहा है कि बस से एक शराब की बोतल भी मिली है. तो वहीं एक यात्री ने कहा है कि वह अररिया जाने के लिए सोनीपत से बस में चढ़ा था. ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. एक शराब की बोतल भी मिली है. उसने कहा कि हादसे में उसकी पीठ पर चोट लगी है. हालांकि घटनास्थल पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंच गई. आधे लोगों को हमने हादसे के बाद बस से निकाला.
लखनऊ में बड़ा हादसा: 6 की मौत
Lucknow में Purvanchal Expressway पर डबल डेकर बस पलटी, 6 लोगों की मौत। करीब 2 दर्जन यात्री घायल। बस Ludhiana से Darbhanga जा रही थी। राहत-बचाव कार्य जारी।#Lucknow #PurvanchalExpressway #RoadAccident #BreakingNews @lkopolice @InfoDeptUP @Uppolice pic.twitter.com/eyQBSsNdOC— Pankaj tyagi (@Pankajk78010533) February 23, 2026
तो वहीं एक यात्री ने कहा कि कुछ यात्रियों को इतनी चोट लगी है कि वे बचने के लायक भी नहीं है. उसने बताया कि अचानक बस डगमगाने लगी और फिर जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बस पलट गई. हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
पुलिस का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चों की दुखद मौत हो गई है. फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है. आगे की कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं.
बता दें कि ये बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी और गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बच्चे रोने लगे तो महिलाएं भी बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगीं. क्रेन से बस को उठा गया और फिर तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई व घायलों की मदद के लिए आस पास मौजूद लोग भी आ गए.
कुछ लोग हैं क्रिटकल
लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पहली प्राथमिकता है कि घायलों का इलाज हो और जान-माल का नुकसान कम से कम हो. उन्होंने कहा कि कुछ की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. घायल लोगों को रेफर किया गया है.
झपकी का असर,बस का कहर..
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा।डबल डेकर बस हुई हादसे के शिकार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 21 से ज्यादा लोगों को PGI भेजा गया है.लुधियाना से दरभंगा जा रही थी pic.twitter.com/p3y1VThryI— Sanjay Bharti(BSP) (@SanjayBhar83486) February 23, 2026