Siddharth Nagar: घूस लेते महिला लेखपाल का Video वायरल…ये हुई कार्रवाई
Siddharth Nagar: सोशल मीडिया पर सिद्धार्थनगर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला लेखपाल घूस लेते हुए दिखाई दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांसी कोतवाली में हुए थाना समाधान दिवस में महिला लेखपाल पर घूस लेने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सोमवार को निलंबित कर दिया है।
एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय ने महिला लेखपाल पर कार्रवाई की है. निलंबन की अवधि तक महिला लेखपाल को तहसील बांसी के राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबंद्ध किया गया है और इस मामले की जांच तहसीलदार बांसी को सौंपी गई है. आरोपित महिला लेखपाल की पहचान उषा चौधरी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लेखपाल ने कोतवाली परिसर के बैरक में एक व्यक्ति से रुपये ले लिए और फाइल में रख लिए. यह वीडियो करीब 4 महीने पहले का बताया जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
एसडीएम बांसी का बयान
इस पूरे मामले में एसडीएम बांसी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होने कहा कि महिला लेखपाल के घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है। आरोपित महिला लेखपाल को निलंबित कर कार्यालय में संबंद्ध कर दिया गया है। तहसीलदार बांसी को इस मामले की जांच सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में महिला लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल,
काश्तकार से फाइल में रखकर ली रिश्वत।
साभार: @priyarajputlive pic.twitter.com/UlYjCOE5ID
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) March 10, 2025
ये भी पढ़ें-स्कूल में रोमांस करते हेडमास्टर और शिक्षिका का वायरल हुआ Video