भिखारी महिला के पास से निकले लाखों रुपए…नोट-सिक्के गिनते-गिनते हुई सुबह से शाम; लोगों के उड़े होश-Video
Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक भिखारी महिला के झोले से लाखों रुपए के नोट व सिक्के मिले हैं जिनको गिनते-गिनते लोग थक गए और सुबह से शाम हो गई लेकिन गिनती पूरी नहीं हुई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. हालांकि इससे पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आ चुकी है.
यह पूरा मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा से सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह विक्षिप्त महिला पिछले 12 सालों से एक मकान के बाहर बैठकर भीख मांगती थी. वह प्रतिदिन मकान के बाहर मैले-कुचैले कपड़े में बैठ जाती थी और भीख मांगा करती थी. शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने महिला को वहां से हटाने का प्रयास किया पास रखे दो कट्टों में सिक्के और नोट मिले जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए.
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब दोनों कट्टों की गिनती शुरू की तो 10 और 20 के नोटों के साथ सिक्कों का पहाड़ निकल आया. सोशल मीडिया पर स्थानीय निवासी इकराम अहमद का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि भिखारी महिला के पास से अब तक करीब 1 लाख रुपए की गिनती हो चुकी है, लेकिन अभी भी ढेर सारी रकम गिनने को बाकी है. फिलहाल इस मामले की सूचना सूचना पुलिस को जैसे ही दी गई मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.
पुलिस का बयान भी इस सम्बंध में सामने आया है जिसमें पुलिस ने बताया है कि महिला के पास मिले पैसों को सुरक्षित रखा जाएगा और उनके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. ताकि वह स्वस्थ्य हो सकें और अपने घर-परिवार या रिश्तेदारों की जानकारी दे सकें.
उत्तराखंड के रुड़की में एक भिखारी महिला के झोले से लाखों रुपये के नोट और सिक्के बरामद हुए। लोग गिनते-गिनते थक गए, लेकिन पैसा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। pic.twitter.com/jjQazAipvL
— bhUpi Panwar (@askbhupi) October 24, 2025
ये भी पढ़ें-Lucknow: मंदिर में बुजुर्ग से चटवाई गई पेशाब…! अखिलेश यादव ने कहा “परिवर्तन…” -Video