“अबे जा यहां से…” कहते हुए लोगों ने दिखाया डंडा, भाग खड़ा हुआ शेर-Video

August 7, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video Lion: सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शेर सड़क के किनारे खड़ा है और लोग वाहनों से आ- जा रहे हैं.

इसी दौरान एक शख्स बिना डरे डंडा लेकर आता है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ में से निकल कर एक व्यक्ति गुर्राते हुए कहता है, “अबे जा यहां से, शेर होगा तेरे घर में. बहुत देखे हैं तेरे जैसे… अब निकल, नहीं तो डंडे से मारेंगे.” इतने में शेर पीछे मुड़कर जंगल की ओर जाने लगता है.

यानी शेर ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा और वह इंसानी भाषा को समझ गया और फिर चुपचाप चला गया. वो तो गनीमत रही कि शेर ने झपट्टा नहीं मारा नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. फिलहाल तो इस खबर से साफ होता है कि अब जंगल के राजा तक इंसानों से कितना डरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर जलवायु परिवर्तन को लेकर वायरल एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार जंगली जानवर व जीव-जंतु कम होते जा रहे हैं तो वहीं तेजी से जंगलों की हो रही कटान की वजह से जंगली जानवर शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि कभी बाघ तो कभी शेर शहरों में घूमते दिख जाते हैं.

ये भी पढ़ें-ढाबे पर बना रहा था थूक-थूक कर रोटी…गिरफ्तार-Video