अधेड़ ने बगल में बैठी लड़की के साथ की गंदी हरकत…फिर बस में ही पड़े थप्पड़ ही थप्पड़; आप भी रहें सतर्क-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स बस के अंदर एक ही सीट पर बगल में बैठी लड़की की टीशर्ट में हाथ डालने की कोशिश करता है. इसी दौरान लड़की सबूत के तौर पर पहले उसका वीडियो बना लेती है और फिर बस में उसे थप्पड़ ही थप्पड़ जड़ने लगती है. इसी बीच कंडक्टर भी आ जाता है और फिर उसकी जमकर कुटाई होती है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. इसी के साथ ही लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोग कहां से आते हैं? यह वीडियो केरल से सामने आया है. इस पर लोगों ने मांग की है कि केरल पुलिस को ऐसे मनचलों और शोहदों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @INDStoryS नाम के हैंडल ने यह वीडियो शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि कहां है वह लोग जो नारा दिया करते हैं कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केंद्र सरकार का यह नारा सही था य गलत. कहीं पर भी हमारे देश के बहन बेटियों सुरक्षित नहीं. केरल कट्टाकड़ा जहां एक महिला बस में सफर कर रही थी. तभी पास में बैठे एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की लेकिन जांबाज युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उस व्यक्ति का वीडियो बना लिया और तुरंत उसे थप्पड़ जड़ दिए.
इसी के साथ ही आरोपी पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. हैंडल ने केरल पुलिस को भी इसमें टैग किया है. वीडियो को अब तक 80 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 600 से अधिक यूजर्स लाइक कर चुके हैं.
🪩 कहां है, वह लोग जो नारा दिया करता था
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केंद्र सरकार का यह नारा सही था य गलत।कहीं पर भी हमारे देश के बहन बेटियों सुरक्षित नहीं।#KL:-केरल कट्टाकड़ा जहाँ एक महिला बस में सफर कर रही थी, तभी पास में बैठे एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की जांबाज़… pic.twitter.com/fmWxS2rgdP
— INDStoryS (@INDStoryS) November 6, 2025
ये भी पढ़ें-Premanand Maharaj: किडनी की सबसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद महाराज…जानें क्या है इसका नाम? Video