Viral Video: तालाब में गिर गया फोन तो उसे पाने के लिए अधिकारी ने खाली करा डाला तालाब, बहाया लाखों लीटर पानी, सस्पेंड
May 26, 2023
No Comments
Viral Video: गर्मा के मौसम में जहां एक ओर लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं, वहीं एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आ रहा है. यहां पर परलकोट जलाशय के पास सेल्फी ले रहे फूट इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल फोन तालाब में गिर गया तो उन्होंने अपने डेढ़ लाख के फोन को पाने के लिए तालाब का पानी ही मोटर लगवा कर निकलवा डाला.
इस दौरान इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद कांकेर के खाद्य अधिकारी जनमेजय नायक ने राजेश विश्वास को निलम्बित कर दिया है. तो वहीं बताया जा रहा है कि जलाशय का करीब 6 फुट पानी खाली हो गया है. करीब 21 लाख लीटर पानी बहा दिया गया है, यानि 21 लाख लीटर पानी को फूड इंस्पेक्टर ने बर्बाद कर दिया. इस दौरान गोताखोर लगातार फोन ढूंढ करे थे और आखिरकार उनका फोन मिल गया.
यहां देखें वीडियो