देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून… मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान; कांग्रेस-ममता पर बोला जुबानी हमला, मदनी को कहा पाकिस्तान जाओ-Video

Share News

Waqf Amendment Act: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद साजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन एक्ट, 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस एक्ट को ऐतिहासिक बताया है और कांग्रेस पार्टी के साथ ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस ने मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया.

कांग्रेस ने कब्जा कर ली वक्फ की जमीन

इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। दिल्ली में वक्फ की ढाई सौ बीघा जमीन पर कांग्रेस सरकारों ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस ने सालों देश की सरकार चलायी लेकिन मुसलमानों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार या धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई।

उन्होंने कांग्रेस पर ये भी आरोप लगाया कि उसे न तो मुसलमानों को लौटाया और न ही उसका उपयोग शिक्षा या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया। उल्टा, इस जमीन को अपने नजदीकी बिल्डरों और नेताओं को सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ दिल्ली की बात नहीं है, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में भी वक्फ संपत्तियों पर कब्जा और घोटाले आम रहे हैं, जो कांग्रेस की नीति और नीयत को उजागर करते हैं।

ममता बनर्जी को बताया मुस्लिम विरोधी

मौलाना मुहम्मद साजिद रशीदी ने मीडिया से बात करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुस्लिम विरोधी बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह यह ऐलान करती हैं कि वक्फ कानून बंगाल में लागू नहीं होगा, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि मुस्लिम हित उनके लिए केवल एक वोट हथियार है। उनके बयान के बावजूद मुस्लिम सड़क पर क्यों उतरे? प्रदर्शन क्यों हुआ? बंगाल में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और केस दर्ज क्यों हुआ? यह शर्मनाक है। अगर यह कानून मुस्लिमों की भलाई के लिए है, तो फिर उसका विरोध क्यों?

उजागर हुई है मुसलमानों की स्थिति

इसी के साथ ही उन्होंने सच्चर कमेटी, रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट और अन्य अध्ययन रिपोर्टों का जिक्र किया और कहा कि इन सभी रिपोर्ट में मुसलमानों की बदतर स्थिति उजागर हुई है लेकिन कांग्रेस ने कभी उन सिफारिशों को लागू नहीं किया लेकिन आज मोदी सरकार ने पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस और जवाबदेही के सिद्धांतों के आधार पर वक्फ सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है। आज मोदी सरकार जो भी कर रही है वह गरीब मुस्लिम के हक के लिए कर रही है.

अब जाग चुका है मुसलमान

मौलाना रशीदी ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, अब मुसलमान जाग चुका है। अब हमें अपने बच्चों को सिर्फ़ मदरसों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा के साथ ही तकनीकी कौशल और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हमारी संपत्तियां, विशेषकर वक्फ संपत्तियां, सुरक्षित और उपयोगी हों

पीएम मोदी से की ये अपील

इसी के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वह मुस्लिम समुदाय को एक ‘रिजर्व फ़ोर्स’ के रूप में देखें। एक ऐसी ताकत जो राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जो नफरत नहीं, विकास चाहती है।

मुस्लिम समाज से की ये अपील

मौलाना रशीदी ने मीडिया से बात करते हुए मुस्लिम समाज से अपील की और कहा कि उन्हें अब नेताओं की बातों में नहीं आना है बल्कि उनके काम पर ध्यान देना है। कौन हमारी जमीन की रक्षा करता है? कौन हमारे बच्चों के लिए स्कूल बनवाता है? कौन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमारे रिकॉर्ड सुरक्षित करता है? वाकई में यही असली सवाल हैं।
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान और भाजपा की प्रवक्ता राफिया नाज, तारिक इमरान सहित अन्य उपस्थित थे।

हमें हिंदुस्तान प्यारा है

बता दें कि सोशल मीडिया पर मौलाना रशीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कहते दिख रहे हैं कि आज जो हो रहा है वह पाकिस्तान के लिए बहुत कम है. अगर आज हम पानी बंद करेंगे तो कौन सा जुल्म करेंगे. उसने हमारे 28 लोगों को मार दिया. आखिर पाकिस्तान से हमारा रिश्ता क्या है. अगर अशरद मदनी को पाकिस्तान से प्यार है तो यहां क्यों बैठे हैं. पाकिस्तान चले जाएं. तो वहीं इन्ही के पूर्वजों ने मुस्लिम को पाकिस्तान जाने से मना किया था लेकिन आज वह क्या कर रहे हैं. वह आज पाकिस्तान जो कर रहा है, उसे ठीक बता रहे हैं. इसलिए उनको इस हालात में इस तरह के बयान न दें जिससे हमारा मुल्क कमजोर हो. हमें पाकिस्तान से अधिक प्यारा हिंदुस्तान है.

ये भी पढ़ें-Operation Sindoor: तभी खत्म होगा ये तनाव…पाकिस्तानी PM ने धमकी भरे लहजे के साथ सेना को दी खुली छूट; डोभाल ने कही ये बड़ी बात-Video