Health Tips: 15 दिनों में पेट की चर्बी को गला कर आपको स्लिम बना देगा ये भारतीय मसाला, हाई कोलेस्ट्रॉल पर भी लगेगा ब्रेक

October 7, 2023 by No Comments

Share News

Health Tips-Jeera Water Reduces Belly Fat in 15 Days: आजकल पेट और जांघों की चर्बी को लेकर हर कोई परेशान है तो दूसरी समस्या तेजी से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की भी है. अगर मोटापा ठीक तो समझो सब कुछ ठीक, लेकिन आज कल की लाइफस्टाइल और खान-पान ने लोगों को अस्वस्थ्य कर दिया है. नौकरी के बे-टाइम खान-पान के कारण लोग उम्र से जल्दी ही बूढ़े नजर आ रहे हैं और तमाम समस्याओं से घिरे भी देखे जा रहे हैं. जिसका असर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है. कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाता है और इसका स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो यह ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा करने लगता है. जब कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक बढ़ जाए, तो यह खून की धमनियों में जम जाता है.

ऐसे में भारतीय आयुर्वेद ने आसानी से उपलब्ध होने वाली ऐसी-ऐसी चीजों से बीमारियों के उपचार की तरकीब निकाली है कि जिसका तोड़ भी मौजूद है लेकिन थोड़ा समय देना भी जरूरी है. इसी तरह हमारे भारतीय मसालों में इस्तेमाल होने वाला जीरा (Jeera) है, जिसका पानी इसी तरह का एक खास ड्रिंक है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. तो आइए जानते हैं कि किस तरह जीरा पानी पेट की चर्बी को गलाकर आपको स्लिम बनाता है.

ये है जीरा का लाभ
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि, जीरा पानी में एक तरह से कैलरी न के बराबर होती है. यानी इससे शरीर को एनर्जी न के बराबर प्राप्त होती है. इसलिए यह वजन को घटाने में खासा लाभकारी होता है. दूसरा जीरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होती है. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, कॉपर भी होता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स शरीर से हानिकारक फ्री ऑक्सीजन रेडिकल को निकाल देता है जिसके कारण यह अधिकांश बीमारियों को होने से बचाता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल भी होगा खत्म
जानकार बताते हैं कि, हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है. यह धमनियों को जाम करने लगता है जिसके कारण खून का प्रवाह कम हो जाता है. जीरा पानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है. जीरा पानी बॉडी फैट को कम करता है और कमर की लंबाई को भी कम कर देता है.

शरीर में बने टॉक्सिन को भी करे समाप्त
जानकार बताते हैं कि, जीरा पानी शरीर में बने टॉक्सिन को फ्लश आउट कर देता है. हमारे अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आजकल हमारे शरीर के अंदर खूब टॉक्सिन जाने लगा है जो स्ट्रेस लेवल, अपच, मोटापा, कब्ज जैसी परेशानियां बढ़ रही है. टॉक्सिन निकलने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

पेट की चर्बी पर करे वार
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो जीरा पाउडर को छाछ में भी मिलाकर पी सकते हैं. वहीं आप नींबू, अदरक और जीरा को पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं. इसका आसान तरीका यह है कि आप रात भर जीरा को पानी में भिगो दें और सुबह इसमें नींबू मिला दें और पी जाएं. कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा.

जीरा पानी बनाने की जानें विधि
सबसे पहले यह जानते हैं कि, जीरा पानी को कैसे बनाया जाए. इसका तरीका बेहद सरल है. रात में एक गिलास में जीरा को भीगने के लिए छोड़ दीजिए. इससे पूरे रात इसमें ऑस्मोसिस की प्रक्रिया होगी जिससे जीरा का पूरा पोषक तत्व पानी में आ जाएगा. इससे पानी का रंग पीला हो जाएगा. सुबह उठते ही पहले इसे पी ली लीजिए.

DISCLAIMER:यह लेख आयुर्वेदाचार्यों व जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक लिखा गया है। सभी के शरीर की डिमांड अलग-अलग होती है. इसलिए इसे एक बार अजमाने से पहले अपने डाक्टर या आयुर्वेदाचार्य से परामर्श अवश्य ले लें. KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता.)