Ratan Tata: भारत के ‘रतन’ का निधन…पूरे देश में दौड़ी शोक की लहर; पीएम मोदी-आनंद महिंद्रा सहित इन दिग्गजों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि-Video

October 10, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है. उनकी हालत बिगड़ने के बाद बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा यूनिट (Intensive Care Unit) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटे बाद ही उनके निधन की खबर से पूरी देश हतप्रभ है और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. वह केवल नाम के ही नहीं बल्कि भारत के ‘रतन’ यानी बहुमूल्य थे. वह दुनिया भर में एक मशहूर उद्योगपति थे तो वहीं वह एक बड़े दानवीर के रूप में जाने जाते रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा गया है कि “हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है.”

 

तो वहीं टाटा समूह ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है “हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है….”

मालूम हो कि 7 अक्टूबर को भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर वायरल हो गई थी लेकिन तुरंत ही उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और वह स्वस्थ्य हैं लेकिन कल यानी बुधवार को उनको फिर से अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके कुछ ही घंटे बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने 9 अक्टूबर 2024 की शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंत‍िम सांस ली.

दादी ने ले लिया था गोद

मालूम हो कि देश के मशहूर उद्योगपत‍ि रतन टाटा 86 साल के थे. उनका पूरा नाम रतन नवल टाटा था. वह टाटा संस के चेयरमैन थे. 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था वह नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे थे. जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब वे अलग हो गए थे. उसके बाद उन्हें जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था. रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ.

उनके कार्यकाल में टाटा समूह पहुंचा ऊंचाई पर

बता दें कि उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने रोज नई ऊंचाई को छुआ और आज चाय से लेकर जैगुआर लैंड रोवर कार और नमक बनाने से लेकर जहाज उड़ाने और होटलों का ग्रुप चलाने तक यानी कई क्षेत्रों में टाटा का जलवा देखने को मिल रहा है. उनको भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण और पद्म भूषण से भी सम्‍मान‍ित किया जा चुका है. वह युवा पीढ़ी से लेकर हर उम्र के लोगों के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहे. वह हमेशा कहते थे, “मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता. मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं. शक्ति और धन मेरे दो मुख्य हित नहीं हैं.”

राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

रतन टाटा के निधन को लेकर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है और कहा है “मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और रतन के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में होने में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए, इस समय उनका मार्गदर्शन और अमूल्य होता। उनके जाने के बाद, हम बस यही कर सकते हैं कि उनके उदाहरण का अनुकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हों। क्योंकि वह एक ऐसे व्यवसायी थे जिनके लिए वित्तीय संपत्ति और सफलता सबसे उपयोगी तब थी जब इसे वैश्विक समुदाय की सेवा में लगाया जाता था। अलविदा और भगवान की कृपा हो। आपको भुलाया नहीं जाएगा। क्योंकि किंवदंतियां कभी नहीं मरतीं… ओम शांति”

पीएम मोदी ने खुद के साथ की फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

गौतम अडानी ने दी श्रद्धांजलि

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है “भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है, जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। रतन टाटा केवल एक व्यापारिक नेता नहीं थे – उन्होंने भारत की भावना को ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज कभी नहीं मिटते। ओम शांति”

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें-Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा को लेकर बड़ी खबर; ICU में भर्ती, हालत गंभीर