Lucknow University: पूर्व छात्रों को ब्रांड एंबेसडर बनाएगा लखनऊ विश्वविद्यालय, LUAF की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय
October 15, 2024
No Comments
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय पूर्व छात्र फाउंडेशन (LUAF) की बैठक आज हुई. प्रशासनिक भवन के मंथन हॉल में प्रोफेसर आलोक कुमार राय, कुलपति/अध्यक्ष, LUAF की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
महासचिव (LUAF) द्वारा विश्वविद्यालय के सभी विभागों को एक पत्र भेजा जाय, जिसमें 104वें स्थापना दिवस (25 नवंबर 2024, सोमवार) पर सम्मानित किए जाने वाले विशिष्ट पूर्व छात्रों के नाम और परास्नातक I/III सेमेस्टर के छात्रों से LUAF के ब्रांड एंबेसडर के लिए नामांकन आमंत्रित किया जाए।
तो इसी के साथ ही प्रोफेसर दुर्गेश श्रीवास्तव, प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व विभाग (AIHA) को स्थापना दिवस 2024 के लिए आयोजन सचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद स्थापना दिवस से सम्बंधित आयोजन समिति का गठन भी किया शीघ्र ही किया जाएगा।