Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी…! करें ये काम; प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी
Akshay Tritiya: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाई जाती है। अक्षय का अर्थ होता है कभी न नष्ट होने वाला. यानि इस दिन किया गया कोई भी कार्य या दान-पुण्य का कभी भी क्षय नहीं होता है.
इस दिन नई चीजों की खरीदारी, मुंडन संस्कार, शादी, मकान गृह प्रवेश आदि के लिए काफी शुभ है.
इसे अबूझ मुहूर्त मानते हुए सनातन धर्म को मानने वाले लोग नई चीजें खासकर सोना खरीदते हैं. मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से पूरे साल माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है लेकिन वर्तमान समय में सोने के कीमत आकाश छू रही है. एक लाख से ऊपर सोना पहुंच गया है. ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवार के लिए सोने के आभूषण एक सपने की तरह दिखाई दे रहे हैं.
ऐसे में आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि अगर आप अक्षय तृतीया पर सोने या चांदी के आभूषण खरीद पाने में असमर्थ हैं तो मात्र ₹10 में मिलने वाली ये चीज भी घर ले आते हैं तो आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन साबुत धनिया अगर घर में खरीद कर लाते हैं तो आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी. आचार्य ने बताया कि धनिया लाने के बाद पूजा घर में रख दें और फिर पूजा के पश्चात उसे मां लक्ष्मी को चढ़ा दें। दूसरे दिन धनिया के बीज को घर के गमलों में डाल दें। ऐसा करने से घर की तिजोरी में पैसों की कमी नहीं होगी। धनिया के अलावा पीली सरसों, हल्दी या फिर मिट्टी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया दान अक्षय हो जाता है. इसलिए इस दिन पानी, अनाज, पंखा, सुराही, घड़ा आदि दान में दे सकते हैं.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Akshay Tritiya: पितृ दोष दूर करने के लिए अक्षय तृतीया पर दान करें ये सब…