Teacher’s Protest: धारा 12,18 व 21 को पुनर्स्थापित कराने को लेकर उपवास पर बैठा ये शिक्षक संघ
Teacher’s Protest: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रादेशिक कार्य समिति आज से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक )कार्यालय लखनऊ पर त्रिदिवसीय उपवास पर एक सूत्रीय मांग को लेकर बैठी हुई है। संगठन की मांग है कि शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम (2023) में पूर्ववर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (1982) यथा संशोधित की धाराओं क्रमशः 12 जो कि शिक्षकों की पदोन्नति से संबंधित है, धारा 18 जो तदर्थ प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों की पद के अनुरूप वेतनमान दिए जाने से संबंधित है तथा धारा 21 जो शिक्षकों को बहु स्तरीय सेवा सुरक्षा प्रदान करती है , को पुनर्स्थापित किया जाए।
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक संघ इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक को अपने पत्र व ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत करा चुका हैं। इस संबंध में संगठन ने अपने संघर्ष की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा था यदि ज्ञापन / वार्ता के माध्यम से कोई सार्थक निष्कर्ष नहीं निकलेगा तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट 7, 8 व 9 मई 2025 को उपवास करेगा।

आज उसी के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रादेशिक कार्य समिति तीन दिवसीय उपवास पर बैठी है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ एवं शासन को बार-बार वार्ता और ज्ञापन के माध्यम से उक्त धाराओं के बारे में संज्ञानित किया जा रहा है कि यदि धारा 12, 18 और 21 को शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम (2023) में पुनर्स्थापित नहीं किया गया तो शिक्षक संघ शिक्षा एवं शिक्षकों के हितार्थ एवं न्याय के लिए संघर्ष के सभी विकल्पों के साथ मर्यादा की परिधि में जोरदार ढंग से पूरे प्रदेश में धरना /प्रदर्शन करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का यह परम दायित्व है कि उक्त वस्तु स्थिति व विषय को अति गंभीर मानते हुए अविलंब उक्त धाराओं को शिक्षा सेवा आयोग में पुनर्स्थापित करें।
तो वहीं संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि यदि उक्त का संज्ञान लेकर शिक्षा निदेशक ने इसका सार्थक हल नहीं निकाला तो हमारा संघर्ष समाधान होने तक अनवरत चलता रहेगा।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने उपवास पर बैठे हुए प्रदेश अध्यक्ष का0 अध्यक्ष0,महामंत्री संरक्षक एवं प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी से वार्ता की। संगठन ने भी देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने तीन दिवसीय उपवास को आज ही समाप्त किया। शिक्षा निदेशक महोदय ने सरकार से उक्त धाराओं को पुनर्स्थापित करने की संबंध में वार्ता कराने के लिए लिखित पत्र दिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा०जितेंद्र कुमार सिंह पटेल नेतृत्व में शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा, प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय, कार्यालय मंत्री हरिश्चंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र कुमार पाल, जे के यादव मीडिया एवं प्रचार मंत्री, नवल किशोर अवस्थी राहुल मिश्रा ,संजय सिंह ,अंजली सिंह, प्रेमचंद, सुनील सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, डॉ आनंद सिंह, सुशील कुमार, सतीराम, तेगा प्रसाद, डॉ आनंद तिवारी, राम इकबाल सिंह (रायबरेली), संजय सिंह मिर्जापुर से संजय सिंह मिर्जापुर, अभिमन्यु यादव चंदौली, आर० के० पाठक, रामप्रवेश, विकेश कुमार, सुशील तिवारी, डॉ रवि शंकर ओझा, मनोज कुमार सिंह, सतीश विश्वकर्मा, राजमणि वर्मा जेके यादव,सुचित कुमार, जितेंद्र कुमार अनिल कुमार वर्मा आनंद कुमार भारती कमलेश कुमार श्रीकांत पाठक, प्रवीण पांडे अरविंद शुक्ला और लालमणि मंडल सहित लखनऊ,मिर्जापुर और वाराणसी के सभी पदाधिकारी त्रि दिवसीय उपवास पर बैठे हुए हैं।