Kanpur: वंदनम कार्यक्रम 2 नवम्बर को…माता-पिता और गुरुओं का होगा सार्वजनिक वंदन

October 30, 2025 by No Comments

Share News

Kanpur: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान कानपुर नगर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2025 प्रातः 10 बजे दिन रविवार को होने वाले “वंदनम” कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी के लिए नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग अपने माता-पिता और गुरुओं का सार्वजनिक वंदन किया जाएगा.

संस्थान के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और प्रसिद्ध समाजसेवी सोमकांत शर्मा विशेष रूप से जयपुर से उपस्थित रहेंगे। संस्थान के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति शिक्षाविद् प्रो. गिरीश त्रिपाठी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

Vandanam program

हिंदू आध्यात्मिक एवम सेवा संस्थान कानपुर नगर महासचिव नवेंदु शुक्ला ने कहा कि “हमारे समाज में बड़ों के प्रति आदर की भावना कमजोर हो रही है। मदर्स डे, फादर्स डे या वेलेंटाइन डे जैसी धारणाएं हमारी सनातन परंपरा में नहीं है। बच्चों को तनाव और डिप्रेशन से बचाने के लिए हमें दिव्य संस्कारों की पुनर्स्थापना जरूरी है।”

हिंदू आध्यात्मिक एवम सेवा संस्थान कानपुर नगर के अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने बताया कि “आज अतिथि सत्कार की भावना लगभग समाप्त हो चुकी है, जबकि हमारी संस्कृति में अतिथि को भगवान का दर्जा है। आयोजन का उद्देश्य उसी भावना का समाज में पुनर्जागरण है।”

आयोजन को जागरूकता युक्त एवं प्रेरक बनाने के लिए हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान बैनर तथा साहित्य का निर्माण भी कराया जा रहा है। शहर भर से शिक्षाविद्, व्यवसायी, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बैठक में डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, आदित्य पोद्दार, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, श्री राहुल मिश्रा, श्री विनय, प्रमोद पांडे, ज्योति शुक्ला, अंकित यादव, आर्ची वाजपेई, सुनील सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी से बजने लगेंगी शहनाइयां…! जानें विवाह शुभ मुहूर्त व खरमास कब से कब तक?