कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के पुलिसकर्मी ने छुए पैर…मचा बवाल; सियासत तेज-Video

December 28, 2025 by No Comments

Share News

Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपने प्राइवेट विमान से उतर रहे हैं और तभी पास में पुलिसवर्दी में खड़े एक पुलिसकर्मी ने उनका पैर छू लिया. इस वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है. किसी का कहना है कि वर्दी में पुलिसकर्मी को पैर नहीं छूने चाहिए थे क्योंकि वह उस वक्त ड्यूटी पर था तो किसी का कहना है कि ये पुलिसकर्मी की आस्था है.

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. तो दूसरे पुलिसकर्मी ने उनके पैर भी छू लिए. इस पर कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को भाजपा के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलने का मौका मिल गया. कांग्रेस लगातार सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगा रही है तो वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से कहा कि वे राजनेता नहीं हैं और आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी नहीं करते, लेकिन यह मामला आस्था और समाज से जुड़ा है, इसलिए उन्होंने जवाब देना जरूरी समझा. फिलहाल इस मामले में पुलिसकर्मी का कोई बयान सामने नहीं आया है.

हिंदू कभी खतरे में नहीं रहा

इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे अंधविश्वास कहा है. उन्होंने कहा कि समाज जितना शिक्षित हो रहा है, उतना ही अंधविश्वास बढ़ रहा है. वह आगे बोले कि आम जनता इन गुरुओं से बेहतर जानती है कि हनुमान कौन, शिव कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है. इसी के साथ ही बघेल ने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया कि हिंदू खतरे में हैं. वह बोले कि मुगलों के शासनकाल में, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान या जब मुस्लिम सत्ता में थे, तब भी हिंदू खतरे में नहीं था. यह सब बातें RSS और भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही सामने आई है. इसी के साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि लोग अब खुद को ‘हिंदू’ की बजाय ‘सनातनी’ कहलाना पसंद करने लगे हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात

मालूम हो कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान हिंदू खतरे में हैं, को लेकर भूपेश बघेल और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि अगर हिंदू समुदाय को एकजुट करना, भक्ति फैलाना और राष्ट्रवाद जगाना अंधविश्वास है, तो ऐसे सोचने वालों को देश छोड़ देना चाहिए. तो वहीं शास्त्री ने हिंदुओं की आबादी को लेकर कहा कि एक समुदाय की आबादी बढ़ रही है और हिंदु घट रह हैं. अगर समय रहते हम सावधान नहीं हुए तो खतरा दिख सकता है.

हिंदू हो गए अल्पसंख्यक

धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि भारत में कई ऐसे इलाके हैं जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं.  ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर शास्त्री ने कहा कि जब परिवार व्यक्तिगत रूप से प्रभावित होते हैं, तब लोग इसकी गंभीरता को समझते हैं. उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो खतरा बाद में दिखाई देगा. इसी के साथ ही वह बोले कि सनातन समुदाय के भीतर एकता जरूरी है.

ये भी पढ़ें-नाक से बार-बार आ रहा था खून…अस्पताल पहुंची तो निकाली गई जिंदा जोंक; डरा देने वाला Video वायरल