सरकारी शिक्षक का चौंकाने वाला कारनामा… कक्षा 6 के बच्चों से चेक करवाई हाईस्कूल की कॉपियां-Video
Maharashtra Education Issue: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि क्लास रूम में बैठे शिक्षक कक्षा 6 के बच्चों से हाईस्कूल के बच्चों की कापियां चेक करवा रहे हैं. ये चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हुआ है. इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है लेकिन इस सम्बंध में अभी तक स्थानीय शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण तहसील से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां विडणी स्थित उत्तरेश्वर हाईस्कूल के एक शिक्षक पर कक्षा 10 के मराठी विषय का पेपर कक्षा 6 के छात्राओं से चेक कराने का गंभीर आरोप लगा है. शिक्षक की पहचान वैभव शेंडेके रूप में हुई है. वीडियो में वह कक्षा में बैठे छात्राओं को साथ में बैठाकर उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. तो वहीं लोग महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इसे बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ी लापरवारी बताया जा रहा है. अभिभावकों में भी भारी आक्रोश है और शिक्षा विभाग से इस मामले में शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.
18 मार्च तक होगी परीक्षा
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) की कक्षा 10 (SSC) और कक्षा 12 (HSC) की बोर्ड परीक्षाएं वर्तमान में संचालित हो रही हैं. कक्षा 12 की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी जो कि 18 मार्च 2026 तक चलेगी. तो वहीं 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 18 मार्च 2026 को समाप्त होगी. इसी दौरान पेपर पेपर लीक होने की खबर सामने आ चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, हाल ही में कक्षा 10 का गणित भाग-1 और गणित भाग- 2 का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही एक टेलीग्राम ग्रुप पर लीक हो गया था. इसी के साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि गणित भाग-2 का पेपर परीक्षा से 3 दिन पहले ही ग्रुप पर शेयर कर दिया गया था. फिलहाल इस पूरे मामले में बोर्ड जांच कर रहा है. तो वहीं इस नए मामले ने रही-सही कसर और भी पूरी कर दी. इस तरह से महाराष्ट्र बोर्ड की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये तो गजब है, छठवीं क्लास के बच्चे जांच रहे थे हाईस्कूल की कॉपियां
महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शिक्षक दसवीं कक्षा का पेपर छठी कक्षा की छात्राओं से चेक करवाते हुए पाया गया. ये मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण तहसील का है. विडणी स्थित… pic.twitter.com/aKDSue7QEm
— खुरपेंची ढांचे (@Khurpenchinfra) March 12, 2026
ये भी पढ़ें-मिड डे मील में गिर गई छिपकली…खाना खाते ही बीमार पड़े 43 बच्चे; मचा हड़कंप-Video