अब एक व्यक्ति को मिलेगा केवल इतना ही ईंधन…मोदी सरकार ने तय कर दी डीजल बिक्री की सीमा

June 12, 2026 by No Comments

Share News

Diesel Sale Cap: ईरान-अमेरिका-इजराय युद्ध व होर्मुज संकट की वजह से भारत सरकार ने ईंधन को लेकर बड़ा फैसला किया है. सरकार का दावा है कि देश में डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर सरकार ने डीजल बिक्री की सीमा तय कर दी है. इस तरह से अब एक आदमी को 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं मिल सकेगा.

शुक्रवार को सरकार ने खुदरा पेट्रोल पंपों पर हाई स्पीड डीजल (HSD) की बिक्री को सीमित करने का आदेश जारी किया है. यानी अब किसी भी ग्राहक को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही बेचा जा सकेगा.

फिलहाल सरकार ने ये स्पष्ट किया है कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है और इसकी अधिकतम अवधि 90 दिनों तक होगी. इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इसके बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है. सरकार ने इस आदेश को संबंधित तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

आदेश की मानें तो औद्योगिक व व्यावसायिक जरूरतों वाले ग्राहकों को अपनी अधिकृत सुविधाओं, डिपो या निर्धारित पंपों से ही ईंधन खरीदना होगा. ताकि बड़े पैमाने पर ईंधन खरीदने वाले उपभोक्ता खुदरा नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव न डालें.

माना जा रहा है कि सरकार ने ये कदम पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया है.

ये भी पढ़ें-Indian Ship Attack Hormuz: ईरान में भी बिगड़े हालात…होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला; वापस लौटे 20 जहाज