Diwali-2026: दीवाली पर जरूर घर लाएं महालक्ष्मी यंत्र…पढ़ें पूजन शुभ मुहूर्त

November 7, 2026 by No Comments

Share News

Diwali-2026: सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीवाली प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को आता है. इस बार दीपों का ये उत्सव 8 नवम्बर को मनाया जाएगा. इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान शास्त्रों में दिया गया है. मान्यता है कि अगर इस दिन महालक्ष्मी यंत्र यानी श्रीयंत्र घर लाते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का आवागमन बना रहता है.

आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि दीवाली के दिन महालक्ष्मी यंत्र का घर लाना शुभ माना गया है. इसलिए इस दिन मां के पदचिह्नों के साथ ही महालक्ष्मी यंत्र की पूजा करें और माता लक्ष्मी के सिद्ध मंत्रों का जाप करें. इसके बाद कथा सुनें और आरती कर पूरे घर को दीपक से रोशन करें. मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और जो घर साफ-सुथरा और रोशनी से जगमगा रहा होता है वहां पर वह ठहर जाती हैं. इसीलिए दीवाली आने से कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरों को साफ करने लगते हैं.

दीवाली पूजन मुहूर्त (8 नवम्बर)

उज्जैन के आचार्य कमलकांत कुलकर्णी ने दीवाली पूजन का शुभ मुहूर्त बताया-

प्रात: 8 बजे से 11 बजकर 12 बजे तक

दोपहर में 1 बजकर 35 मिनट से लेकर 3 बजकर 30 मिनट तक

सायं को 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात में 10 बजकर 35 मिनट तक

रात में 1 बजकर 48 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट तक.

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Diwali Totaka: दीवाली की रात करें ये आसान टोटका, पूरे साल घर में बरसेगी बरकत

Diwali Katha: दीवाली पर जरूर पढ़ें ये कथा…नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी !

Diwali: दीवाली पर गृह दोष निवारण के लिए करें ये सरल काम… चंद्रमा को दें अर्घ्य; पढ़ें ये मंत्र