Lucknow:सावन के आखिरी सोमवार को लेकर राजधानी में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, मनकामेश्वर मंदिर के श्रद्धालुओं की वजह से किया गया डायवर्जन, जाम में फंसे इमरजेंसी वाहनों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर
लखनऊ। सावन के आखिरी सोमवार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 अगस्त को डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदली गई है। डायवर्जन व्यवस्था सुबह से ही लागू रहेगी। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे।
इस तरह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
डालीगंज चौराहे से वाहन मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड के रास्ते हनुमान सेतु तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन आइटी चौराहा अथवा डालीगंज पुल के रास्ते जा सकेंगे।
मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से वाहन मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल से वाहन मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन हनुमान सेतु अथवा बंधा रोड के रास्ते ही जा सकेंगे।
जाम में फंसे इमरजेंसी वाहन यहां करें फोन
डायवर्जन की व्यवस्था के दिन को लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि डायवर्जन के दौरान अगर वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव है। इस स्थिति में इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, शव वाहन अथवा दमकल फंसा है तो उसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 6389304141, 6389304242 और 9454405155 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भेजकर वाहन को जाम से निकाला जाएगा। इसके अलावा अगर यातायात से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो भी लोग यहां फोन कर सकते हैं।