Air India Plane Crash: बचने के लिए कूदा दूसरी मंजिल से…डॉक्टरों के हॉस्टल पर क्रैश हुआ विमान; 20 की मौत की आशंका -Video
Air India Plane Crash Video: गुरुवार की दोपहर को गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस बड़े हादसे के वक्त एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान 242 यात्री सवार थे. इस प्लेन क्रैश से बड़े नुकसान की सम्भावना जताई जा रही है तो वहीं जिस इमारत पर ये प्लेन गिरा है वो जगह डॉक्टरों के हॉस्टल की थी. यहां पर कम से कम 20 की मौत की आशंका जताई जा रही है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि उनका बेटा अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया. दरअसल महिला गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची हैं. इनका नाम रमीला है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मेरी उससे बात हुई है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं.”
#WATCH एयर इंडिया विमान दुर्घटना: गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची रमीला ने कहा, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मेरी उससे बात हुई है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।” pic.twitter.com/AFgdvWiV0k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
बता दें कि विमान में 130 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है. तो वहीं जहां पर विमान गिरा है वहां पर एक डॉक्टरों का हॉस्टल था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विमान के हिस्से के बिल्डिंग पर धंसे हुए हैं. माना जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 20 इंटर्न की मौत की मौत हुई है.
एयर इंडिया विमान दुर्घटना | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है। pic.twitter.com/VueNQlvkfH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार यह इस हॉस्टल में काफी छात्र मौजूद थे। गौरतलब है कि विमान उड़ान भरते ही पेड़ से टकराने के बाद इमारत पर क्रैश हो गया. 169 भारतीय सवार थे। बाकी विदेशी नागरिक शामिल थे। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना की जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार दोनों अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल घायलों को देखने के लिए पहुंचे हैं.
विमान का हिस्सा गिरा हॉस्टल के ऊपर
बता दें कि आज दोपहर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में तकनीकी खराबी के बाद आग का गोला बन गया और बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर विमान का हिस्सा गिर गया जिससे हॉस्टल में भगदड़ मच गई.जिस वक्त पर यह हादसा हुआ। उस वक्त पर वहां पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले काफी छात्र मौजूद थे। फिलहाल इस हादसे में 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की सम्भावना जताई जा रही है. यहां आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीड़ितों के परिवार के लिए कैंप बनाया गया है और लगातार राहत कार्य जारी है.
#WATCH | A help desk and assistance area is being set up outside the now temporarily closed Ahmedabad airport for the relatives of passengers of the ill-fated London-bound Air India flight, which crashed soon after take off today pic.twitter.com/E92evJpZ2i
— ANI (@ANI) June 12, 2025
डीजीसीए ने बयान में कही ये बात
एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद एटीसी का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर ज़मीन पर गिर गया। दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।
तो वहीं डीजीसीए ने बयान में कहा है कि विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। 12 जून को B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था।
पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता… pic.twitter.com/29YuDFQqPq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025