AKTU News: एकेटीयू का पहली बार होने जा रहा है नैक मूल्यांकन, 17 को पहुंचेगी टीम

June 16, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में पहली बार होने वाले नैक मूल्यांकन के लिए मंगलवार यानी 17 जून 2025 को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की पीयर टीम आयेगी।

तो वहीं नैक मूल्यांकन को लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली है। नैक पीयर टीम तीन दिन रहकर विभिन्न विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, बुनियादी ढांचे की जांच, फैकल्टी और प्रशासनिक साक्षात्कार और दस्तावेजों की समीक्षा करेगी। इस दौरान कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय प्रस्तुतिकरण देंगे। इसी के साथ ही इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की निदेशक और विभागाध्यक्ष अपना प्रस्तुतिकरण देंगे।

औषधि एवं योग वाटिका का उद्घाटन

सोमवार यानी आज डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय एवं सरोज पाण्डेय ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर औषधि एवं योग वाटिका का उद्घाटन किया। औषधि वाटिका में जहां विभिन्न प्रकार के औषधि गुणों वाले पौधे हैं वहीं योग वाटिका में सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरण और सूर्य के 12 मंत्र लगाये गये हैं।

इस दौरान परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने किया। शिविर में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। मेदांता की मेडिकल टीम ने जांच कर जरूरी सुझाव दिये। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से बड़ा हादसा…बड़ी संख्या में पर्यटक बहे; मची चीख पुकार-VIDEO