Amrit Mahotsav:मदरसों के छात्र-छात्राओं ने शान से निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय लगाकर बढ़ाया देश का मान-सम्मान, देखें वीडियो
August 4, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम युवतियां व युवक, बच्चे हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को जिलाधिकारी बहराइच ने ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि मदरसों के छात्र-छात्राओं ने नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना। देश भक्ति गीत का हुआ सामूहिक गायन, भारत माता की जय, के गगन भेदी नारों से गूंज उठी नगर की सड़के व चौराहे।