दिल्ली धमाके के संदिग्ध मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर नबी की मां का होगा DNA टेस्ट…डॉक्टर शाहीन नाम की महिला गिरफ्तार; फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल कनेक्शन

November 11, 2025 by No Comments

Share News

Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में कल शाम लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया है और हवाई जहाज से उसे श्रीनगर ले जाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है. उसकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है. वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली है. दरअसल कल शाम दिल्ली ब्लास्ट से कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद की गई थी.

बता दें कि कल शाम दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 9 से 10 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हैं तो वहीं जांच एजेंसियां कई एंगल से इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. इसी बीच पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी पर लाल किले के पास हुई कार धमाके में आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने इसकी जांच के लिए उमर नबी की मां को डीएनए सैंपल लेने के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि संदिग्ध उमर गाड़ी चला रहा था और विस्फोट में मारा गया है. उसकी पहचान के लिए ही उसकी मां का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है.

डॉक्टर शाहीन के नाम थी कार

छापेमारी में पुलिस को यहां से दो बार में विस्फोटक सामग्री मिली थी. पहले 300 किलो से अधिक तो वहीं कुछ देर बाद ही 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था. पुलिस ने ये कार्रवाई पहले से गिरफ्तार मुजम्मिल नाम के एक शख्स की निशानदेही पर की गई थी. दूसरी ओर पुलिस ने मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार बरामद की थी जो इसी डॉक्टर शाहीन नाम की महिला के नाम पर थी. इस तरह से शाहीन का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस जानना चाहती है कि डॉ. मुजम्मिल और शाहीन कब से एक-दूसरे के संपर्क में थे और मुजम्मिल ने उसकी कार का इस्तेमाल कब से करना शुरू किया.

कार से बरामद हुई ये चीजें

डॉ. मुजम्मिल के पास से जो स्विफ्ट कार बरामद हुई वह शाहीन के नाम पर दर्ज मिली तो वहीं इस कार से एक असॉल्ट राइफल, 83 गोलियां, दो मैगजीन, एक पिस्टल, उसके कुछ जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और पिस्टल की एक मैगजीन भी पुलिस ने बरामद की थी.

हाफिज नाम के शख्स के घर से बरामद हुआ था विस्फोटक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,मुजम्मिल की निशानदेही पर पुलिस को फरीदाबाद के फतेहपुर तागा गांव के एक घर जहां से विस्फोटक मिला, वो घर हाफिज इश्तियाक नाम के व्यक्ति का है और वह धौज गांव की मस्जिद का मौलाना है. फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए उसको भी हिरासत में लिया है. तो वहीं बरामद विस्फोटक शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट जैसा लग रहा था.

यूनिवर्सिटी कैंपस से महज 500 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ था विस्फोटक

मालूम हो कि पिछले साढ़े तीन साल से डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनाई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल फिजिशियन के रूप में पढ़ा रहा था. वह यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही स्थित डॉक्टर्स क्वार्टर्स में रह रहा था. उसको जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया और फिर पूछताछ के दौरान जो उसने बताया यानी उसकी निशानदेही पर धौज गांव के एक घर से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ जो कि यूनिवर्सिटी कैंपस से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित था. जिस कमरे से विस्फोटक बरामद हुआ उसी कमरे से वॉकी-टॉकी, 20 टाइमर, 20 बैटरी, घड़ी और कुछ केमिकल्स भी बरामद किए गए हैं.

पिता हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ब्लास्ट में पुलिस ने विस्फोट के संदिग्ध उमर नबी के साथ फरीदाबाद में काम करने वाले कई डॉक्टरों को भी हिरासत में लिया है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने उमर नबी के पिता गुलाम नबी भट को मंगलवार को हिरासत में लिया गया. पुलवामा के कोइल स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया. इससे कुछ ही घंटे पहले उसकी पत्नी को डीएनए परीक्षण के लिए ले जाया गया था. अधिकारियों ने ब्लास्ट को लेकर बताया कि विस्फोट में शामिल कार की बिक्री और खरीद से जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हालांकि, अब तक कोई औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

उमर नबी चला रहा था कार

दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो कल दिल्ली में ब्लास्ट हुई हुंडई आई-20 कार को पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर नबी कथित तौर पर चला रहा था. उसकी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए सामने आई है. पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया होगा.

ये भी पढ़ें-Delhi News: लाल किले के पास तेज धमाका… उड़े चीथड़े; 8 की मौत, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी; पूरे देश में अलर्ट, वाहनों की सघन चेकिंग-Video