Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने की ये मांग…सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर खड़े किए ये बड़े सवाल-Video

November 10, 2025 by No Comments

Share News

Delhi Red Fort Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद देश भर के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उनका वीडियो वायरल हो रहे जिसमें उन्होंने कहा है कि “दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली। देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है। इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ तथा सभी घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में- चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम- हम सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सबक सिखाए। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? जय हिंद!

पप्पू यादव ने साधा सरकार पर निशाना

दिल्ली धमाके को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधा है और इसे बड़ी सुरक्षा चूक बताया है. साथ ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए, क्या सरकार किसी धमाके का इंतज़ार कर रही थी?” इसी के साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस हमले का ज़िम्मेदार कौन है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री? इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए.”

राहुल गांधी ने कही ये बात

तो वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।”

ये भी पढ़ें-Delhi News: लाल किले के पास तेज धमाका… उड़े चीथड़े; 8 की मौत, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी; पूरे देश में अलर्ट, वाहनों की सघन चेकिंग-Video