Bageshwar Dham: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में गिरा टीन शेड…एक श्रद्धालु की मौत; कई घायल

Share News

Dheerendra Shastri’s Bageshwar Dham : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है. हादसा आज सुबह 7 बजे उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए कुछ श्रद्धालु एक पंडाल के नीचे खड़े थे और टीन शेड भरभरा कर गिर गया.

बता दें कि ये हादसा धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) के जन्मदिन से एक दिन से एक दिन पहले होने से हड़कंप मच गया है. धीरेंद्र शास्त्री का शुक्रवार (4 जुलाई) को जन्म दिन है. इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंचे हैं.

इस हादसे में एक की मौत होने की खबर सामने आ रही है तो वहीं 5 से 8 लोगों के घायल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. तो वहीं मृतक श्रद्धालु की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह परिवार के 6 लोगों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे. क्योंकि शुक्रवार यानी 4 जुलाई पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. वह उनके दर्शन के लिए आए थे.

बताया जा रहा है कि ये हादसा बारिश और आंधी के कारण हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा सुबह 7 बजे आरती के बाद हुआ। आरती के दौरान बारिश हो रही थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग लोहे का एंगल यानी शेड के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए थे और इसी दौरान ये हादसा हो गया. 

दिव्य दरबार लगने की है तैयारी

बता दें कि कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का 4 जुलाई को जन्म दिन है. वह बागेश्वर धाम में अपना जन्म दिन मनाने जा रहे हैं. इसके लिए यहां भव्य तैयारी चल रही है. तो वहीं उनके दर्शन के लिए अभी से श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम पहुंचने लगी है. एक से तीन जुलाई तक बालाजी का दिव्य दरबार यहां लगाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचेंगे. करीब 12 दिन तक उत्सव चलेगा.

बता दें कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी लंबी विदेश यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके बाद धाम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किय गया। इसमें विदेश से भी लोग पहुंचे हैं। बागेश्वर महाराज को एक जुलाई से 12 जुलाई तक धाम पर ही रहना है। बागेश्वर धाम पर आयोजित हो रहे 12 दिवसीय महोत्सव के शुरुआती तीन दिनों में भारी भीड़ जमा हुई है।

ये भी पढ़ें-MP News: हनुमान जयंती के जुलूस पर जमकर चले पत्थर…कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने CM से कर दी ये बड़ी मांग-Video