Hartalika Teej 2023: जानें कब है हरतालिका तीज, देखें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पढ़ें कथा
Haritalika Teej 2023: सुहागिनों के लिए हरतालिका तीज (Haritalika Teej 2023) व्रत का खास महत्व है. आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि, तीज का व्रत साल में 3 बार पड़ता है, जिसे हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज के नाम से जानते हैं. ये तीनों व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अपनी संतान की उन्नति व दीर्घायु के लिए रखती हैं. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत होता है और यह तिथि इस बार 18 सितंबर को पड़ रही है. इस तरह से इस बार हरतालिका तीज 18 सितम्बर को मनाई जाएगी.
ये है परम्परा
हरतालिका तीज पर बालू और मिट्टी से बने शिवजी और पार्वती जी के पूरे परिवार की पूजा करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है. भगवान शिव को पति रूप में पानें के लिए माता पार्वती ने इसी व्रत को रखकर पूजा की थी.
शुभ मुहूर्त
पंचाग के मुताबिक, 17 सितंबर को तृतीया तिथि 11 बजकर 8 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन 18 सितंबर को दोपहर के 12 बजकर 39 मिनट तक यह तिथि होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता को लेते हुए यह व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा. 18 सितंबर की सुबह में 6 बजे से लेकर रात के 8 बजकर 24 मिनट तक का समय पूजा के लिए शुभ होगा. शिव और पार्वती की इस दौरान पूरे विधि विधान से पूजा की जाएगी, वहीं शाम को प्रदोष काल होने से उस दौरान पूजा भी अति शुभ होगा.
इस तरह करें पूजा
सुबह स्नान के बाद महिलाएं व्रत का संकल्प करें. व्रती महिलाओं को पूरे सोलह श्रृंगार में पूजा करना चाहिए. पूजा के लिए बालू व मिट्टी के शिव पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमा बनाकर पूरे मन से पूजा करनी चाहिए. घर के बड़े लोगों का पूजा के बाद आशीर्वाद लें और इस तरह अखंड सौभाग्य के इस व्रत को पूरा करने की परम्परा है. नेपाल में इस व्रत को धूमधाम से मनाया जाता है. तो वहीं सनातन धर्म की महिलाएं इस व्रत को बिना पानी पिए व बिना कुछ खाए भी रहती हैं.







DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)