Hindu Belief: 24 सितम्बर को बन रहा है मनोकामनापूर्ति योग, इन 6 मंत्रों के साथ करें देवी की पूजा, पूरी होगी मनोकामना, कपूर से इस तरह दूर करें वास्तु दोष
Hindu Belief: भला कौन नहीं चाहता है कि उसकी मनोकामना पूरी हो, लेकिन बहुत ही कम लोग हैं, जिनके मन की इच्छा पूरी होती है और वो अपने मनमुताबिक किसी कार्य को कर पाते हैं. वैसे सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसे ग्रह-नक्षत्र होते हैं, जिनमें कुछ उपाय या विशेष पूजा करने से मनोकामना पूरी होने की सम्भावना रहती है. इसी तरह इस बार रविवार यानी 24 सितम्बर के दिन को मनोकामनापूर्ति योग बन रहा है.
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर रविवार को भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि है. अगर इस दिन देवी जी का पूजन कोई करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है, और सुख संपन्नता आती है। इस दिन निम्न मंत्र का जप करें. थोड़ी देर तक बैठकर जप करना और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे.
ॐ अम्बिकाय नम :
ॐ श्रीं नम :
ॐ ह्रीं नम:
ॐ पार्वत्यै नम :
ॐ गौर्यै नम :
ॐ शंकरप्रियायै नम :
इस तरह दूर करें वास्तु दोष
एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष ( Vaastu Dosh) वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)