Independence Day: मार्च पास्ट को लेकर 15 अगस्त को लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर की गई है डायवर्जन व्यवस्था, देखें आने-जाने के लिए किन रास्तों का करना होगा इस्तेमाल, इमरजेंसी वाहनों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुख्य मार्च पास्ट का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। इसको लेकर दोपहर दो बजे से से कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग/डायवर्जन लागू रहेगा।
सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यकम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
दोपहर 3 बजे से कॉलेज आफ फिजिकल एजूकेशन (किश्चियन कॉलेज) में एक मार्च पास्ट निकाला जायेगा जो गोलागंज से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से बाए चकबस्त चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने से टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) चौराहा से सीधे सीडीआरआई तिराहा से बाए कमिश्नर कार्यालय मोड, परिवहन मुख्यालय के सामने से शहीद स्मारक पर समाप्त होगा। जिसमें पुलिस, पीएसी एनसीसी, होमगार्ड, बैंड, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा माउण्टेड पुलिस आदि भी सम्मिलित होगी। इस वजह से दोपहर 2 बजे से आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जायेगा।
देखें क्या लागू रहेगा डायवर्जन
सिटी स्टेशन की ओर से आने वाला यातायात गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल/चारबत्ती चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पुलिस आफिस, इन्दिरागाँधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर अपने मार्ग को जा सकेगा।
रेजीडेन्सी तिराहा (शहीद स्मारक) की ओर से आने वाला यातायात बलरामपुर ढाल चौराहा से गोलागंज/कैसरबाग बस स्टैण्ड चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शहीद स्मारक, डालीगंज पुल से बांये चकबस्त चौराहा से अपने मार्ग को जा सकेगा।
सीडीआरआई, टेलीफोन एक्सचेन्ज (स्वास्थ्य भवन) चौराहा से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सीडीआरआई तिराहे से परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी कैसरबाग होकर अपने मार्ग को जा सकेगा।
अमीनाबाद की ओर से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात गुईन रोड चौराहा से बांये नजीराबाद, अमीनाबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
क्लार्क अवध तिराहे से सीडीआरआई, शहीद स्मारक या स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग बस अड्डे चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड या बारादरी, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
कैण्ट रोड, बीएनरोड, लाटूश रोड की ओर से आने वाला यातायात कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नजीराबाद रोड, लाटूश रोड,बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर अपने मार्ग को जा सकेगा।
बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात बलरामपुर हॉस्पिटल चौराहा या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शहीद स्मारक डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा, नदवा बंधा रोड़ होकर अपने मार्ग को जा सकेगा।
कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से कलेक्ट्रेट, टेलीफोन एक्सचेन्ज (स्वास्थ्य भवन) चौराहा से सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
चौक की ओर से आने वाला यातायात डालीगंज चौराहे से शहीद स्मारक तिराहा, सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।