Lucknow University: अब लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा ऑनलाइन
Lucknow University: यूजीसी (UGC) द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के पांच नए पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन संचालन की संस्तुति प्राप्त हो गई जिनमे स्नातक स्तर पर बीबीए तथा परास्नातक विषयों में संस्कृत, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी शामिल है। बीबीए पाठ्यक्रम 3 वर्ष (6 सेमेस्टर) का तथा शेष परास्नातक पाठ्यक्रम 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) की अवधि के हैं।
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूर्ण की जानी है। इस संबंध में प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होने वाली है। इस संबंध में वेबसाइट www.luonlineeducation.in पर समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
मालूम हो कि कुलपति प्रो आलोक कुमार राय के मार्गदर्शन में पूर्व में सत्र 2023-24 से लखनऊ विश्वविद्यालय Lucknow University Centre for Online and Distance Education (LUCODE) के माध्यम से आनलाइन शिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ कर चुका है। 2023-24 के लिए फरवरी 2024 से बीकॉम तथा एमकॉम पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से संचालित हो रहे है। इस सत्र के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी सितंबर 2024 में आफलाइन संपन्न करवाई जा चुकी. हैं।