Lucknow University: इंडियन बैंक में राजभाषा अधिकारी के पद पर हुआ इस छात्रा का चयन
May 7, 2025
No Comments
Lucknow University: हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की योग्य छात्रा वासिरेड्डि श्री अंजनी अरविंदा का चयन इंडियन बैंक में राजभाषा अधिकारी (स्केल 1 )के पद के लिए होने पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि अरविंदा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 2022- 24 के दौरान एमए हिंदी साहित्य की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने 2019-22 की अवधि के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य, अंग्रेजी और साइकोलॉजी के साथ बीए डिग्री हासिल की। अपनी सफलता को लेकर वह कहती हैं कि मेहनत और लगन से हर कार्य सम्भव है.
हमारी युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने सलाह दी कि अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से दूर रहें और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें.