Brahmin Samaj: देवास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एंव ब्राह्यण संसार का राष्ट्रीय अधिवेशन व दीपावली मिलन सम्मान समारोह 27 नवम्बर को, देखें पूरी जानकारी

November 23, 2022 by No Comments

Share News

देवास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एंव ब्राह्यण संसार का राष्ट्रीय अधिवेशन और दीपावली मिलन सम्मान समारोह 27 नवम्बर 2022 को होगा। इस कार्यक्रम में चार प्रदेशों से राष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए देश भर के ब्राह्मणों से शामिल होने का आवह्रान किया गया है।

इस कार्य में मुख्य अतिथि, सांसद महेद्र सिंह सोलंकी और पूर्व राज्य मंत्री पं.योगेश महन्त होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर पं.सुभाष शर्मा करेंगे। कार्यक्रम 27-11-2022, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से त्रिभवंस कालेज रानीबाग देवास (म.प्र.) 455001 में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पं.महेश मिश्र-राष्ट्रीय महामंत्री कानपुर (उ.प्र.), पं.अरुण शुक्ल-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रायपुर (छ.ग.), पं.सुनिल तिवारी-केन्द्रीय महासचिव कानपुर (उ.प्र.),ज्योति अवस्थी-राष्ट्रीय मंत्री नागपुर (महाराष्ट्र), पं.राजेन्द्र शुक्ल-सतना, अध्यक्ष-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज पं.सुनिल तिवारी, धार-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, प.अन्नु बाजपेयी-उपाध्यक्ष, श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा इन्दौर पं.रविन्द्र तिवारी-अध्यक्ष, भोपाल-कान्यकुब्ज समाज, पं.रामचन्द्र दुबे-राष्ट्रीय मंत्री,अ.भा.कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, ज्योतिबाला मिश्रा-प्रदेश महामंत्री,बदनावर-ब्राह्यण संसार, विभा शुक्ल-सिहोर, ब्राह्मण संसार प्रदेश प्रभारी,डाँ.प्रतिभा शर्मा-प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण संसार। कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण संसार संगठन पं. धर्मेंद्र मिश्र ने दी।