India: भारत में जल्द ही पानी के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, देखें वीडियो
India: भारत को जल्द ही पानी के ऊपर चलने वाली मेट्रो ट्रेन मिलने जा रही है. यानी भारत की पहली वॉटर मेट्रो का उद्घाटन होने जा रहा है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को कोच्चि (केरल) में करेंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने इस सम्बंध में बताया है कि वाटर मेट्रो इस क्षेत्र में आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वॉटर मेट्रो शहरी पारगमन प्रणाली है. यह पारंपरिक मेट्रो की तरह ही यात्रा को सुगम बनाएगी.
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने शनिवार को जानकारी दी कि पोर्ट सिटी (बंदरगाह शहर) मे 1,136.83 करोड़ रुपए की लागत से बनी मेट्रो, कोच्चि और उसके आस पास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी. बताया जा रहा है कि यह परियोजना कोच्चि के विकास को और गति देगी.
इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए जानकारी दी कि विश्व स्तरीय #KochiWaterMetro रवाना होने के लिए तैयार है. यह कोच्चि और उसके आस-पास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की ड्रीम परियोजना है. KWM (Kochi Water Metro) और 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल की लागत 1,136.83 करोड़ है. ये KW और KfW (जर्मनी का बैंक) द्वारा पोषित है. हमारे परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांच का समय आने वाला है.
यहां देखें वीडियो