Indore: इंदौर की अंजलि शुक्ला बनीं मिसेज इंडिया दीवा, ब्राह्मण संगठनों ने दी बधाई, देखें तस्वीरें
मध्यप्रदेश के इंदौर के देवास की 41 वर्षीय अंजलि शुक्ला ने मिसेज इंडिया दीवा का खिताब दिल्ली में जीत लिया है। इसके लेकर ब्राह्मण संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अंजलि देवास की रहने वाली हैं और उनकी ससुराल भी यहीं पर है। उनकी बेटी 11 साल की है और बेटा 7 साल का है। अंजलि ने पुणे से एमबीए किया है और वर्तमान में वह इंदौर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं।

अंजलि की माता सुमन भी प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हैं और पिता विजिलेंस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अंजलि की बड़ी बहन सुनैना सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो भाई भी इंजीनियर हैं। माता सुमन बताती हैं कि ढाई साल पहले अंजलि के पति का निधन हो गया था, इसके बाद वह बिल्कुल टूट गई थी, लेकिन उसकी बड़ी बहन सुनैना ने उसे आगे बढ़ाया और उसकी मदद की व उसे इस दिशा की ओर मोड़ा।

चूंकि अंजलि की हाइट अच्छी है और वह देखने में भी अच्छी लगती है, इसलिए सुनैना ने उसे मिसेज इंडिया से लिए तैयार किया। जबकि पहले कभी भी अंजलि ने मॉडलिंग आदि नहीं की। अंजलि के मिसेज इंडिया का खिताब जीतने पर ब्राह्मण संसार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के साथ ही त्रिभुवन शर्मा, शैलेंद्र जोशी, रामचंद्र दुबे, आरके शुक्ला, डां प्रतिभा शर्मा, विजय लक्ष्मी उपाध्याय, शोभा मिश्रा, उषा शर्मा, धीरज शुक्ला, गायत्री प्रसाद शुक्ला, बृजेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश दुबे सहित पूरे समाज ने बधाई दी है।