Mumbai: कहीं सुरक्षित नहीं बेटियां, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि IIT Bombay से भी आई बुरी खबर, लड़कियों का बनाया गया वीडियो, एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

September 20, 2022 by No Comments

Share News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि IIT Mumbai (मुम्बई आईआईटी) से भी लड़कियों का MMS बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुम्बई पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से तो सवाल ये उठता है कि क्या अब शैक्षणिक संस्थानों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसी एक और घटना सामने आने के बाद लोगों का बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थानों से भरोसा हिलता नजर आ रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने के आरोप में एक कैंटीन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। कैंटीन कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कथित तौर पर एच 10 के एक बाथरूम की खिड़की की खाली जगहों से छात्राओं को देख रहा था। इस पर एक छात्रा ने ये सब देख लिया और उसने इस बात की आशंका जताई है कि कोई उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तो वहीं भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान ने एक बयान जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि ‘हॉस्टल की नाइट कैंटीन के एक कर्मचारी द्वारा एक छात्रावास की महिला निवासियों के निजी स्थान का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया है।

इस पर मुंबई पुलिस ने कहा , IIT बॉम्बे की कैंटीन में काम करने वाले 22 साल के एक शख्स को हॉस्टल की बिल्डिंग में महिलाओं के वॉशरूम में झांकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और जांच जारी है। IIT बॉम्बे ने अपने बयान में कहा, कैंटीन के एक कर्मचारी द्वारा पाइप डक्ट पर चढ़कर छात्रावास की महिला निवासियों के निजी स्थान का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसी के साथ संस्थान ने ये भी पुष्टि की है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

इसी के साथ संस्थान ने दावा किया है कि अपराधी के फोन से कोई फुटेज शेयर नहीं किया गया है। संस्थान ने अपने छात्रों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया है और कहा है कि “आईआईटी बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है और हम अपने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे।” (फोटो-सोशल मीडिया)