बापू को श्रद्धांजलि दी और फिर ताली बजाने लगे CM नीतीश कुमार…देखें क्या हुआ आगे-Video
Nitish Kumar: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) की शहादत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार के ताली बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो पटना का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के बाद अचानक नीतीश कुमार ताली बजाने लगते हैं, जिसे तुरंत स्पीकर नंदकिशोर यादव रोकने की कोशिश करते हैं. इस वीडियो की वजह से नीतीश कुमार की काफी आलोचना भी हो रही है.
आपलोग त जनबे करते हैं न जी की गार्ड ऑफ ऑनर के वक्त भी ताली बजा दिया जाता है#NitishKumar #BiharCM #Bihar pic.twitter.com/Wh77a7zxft
— Thakur Divya Prakash (@Divyaprakas8) January 30, 2025
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने कोई अजीब हरकत की है. वह अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे हैं. जैसे नवंबर 2024 में वह मंच पर ही पीएम मोदी के पैर छूने लगे थे. इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने बीजेपी नेता आरके सिन्हा के पैर छू लिए थे. जनवरी की शुरुआत में तेजस्वी यादव ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नीतीश महिलाओं के जन्म को लेकर विवादित सवाल पूछ रहे थे. तो वहीं कई बार अधिकारियों के पैर छूने के लिए आगे बढ़ते हुए भी उनको देखा गया है.
सेना के जवान बापू को दे रहे थे सलामी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के गांधी घाट पर राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान सभी नेता बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए लाइन से खड़े थे. यहीं पर बापू के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया था. इसी दौरान नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे. तो दूसरी ओर सेना के जवान बापू को सलामी दे रहे थे. जैसे ही नीतीश कुमार ने ताली बजाई स्पीकर नंद किशोर यादव और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सकते में आ गए और तुरंत उनको रोकने की कोशिश की. हालांकि नीतीश यादव ने खुद ही स्थिति को समझ लिया और रुक गए.
मानसिक स्थिति ठीक नहीं
सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का ताली बजाने वाला वीडियो वायरल होते ही बिहार में सियासत तेज हो गई है. जहां एक ओर जनता दल यूनाइटेड ने चुप्पी साध ली है तो वहीं आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से कहा है कि नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो गया है. नीतीश गांधी की पुण्यतिथि को मजाक बना रहे हैं. इसी के साथ ही
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने मुख्यमंत्री की मानसिक हालात पर सवाल खड़े किए हैं. प्रशांत किशोर के सोशल मीडिया हैंडल बात बिहार ने एक पोस्ट शेयर कर पूछा है कि “गांधी जी की श्रद्धांजलि सभा में नीतीश बजाने लगे ताली, क्या मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक है?”
ये भी पढ़ें-Salwan Momika: कुरान जलाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, नाराज थे मुस्लिम देश-Video