Premananda Maharaj: अगर मर्जी से शादी करना चाहते हैं लड़का-लड़की…माता-पिता को प्रेमानन्द महाराज ने दी ये सलाह-Video
Premananda Maharaj: सोशल मीडिया पर वृंदावन के संत प्रेमानन्द महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमानन्द महाराज उन परिजनों को सलाह देते नजर आ रहे हैं जिनके बेटा या बेटी अपनी मर्जी से विवाह करना चाहते हैं. वह कहते हैं कि हर परिवार और माँ-बाप को विवाह के सम्बंध में समझदारी से निर्णय लेना चाहिए. प्रेमानन्द महाराज ने कहा कि समय बदल रहा है. अगर दो लोग शादी करना चाहते हैं माता-पिता को उनको आशीर्वाद देना चाहिए और उनका विवाह करा देना चाहिए.
प्रेमानन्द महाराज ने क्या कहा, देखें पूरा वीडियो
हर एक परिवार को, हर एक माँ-बाप को,हर एक लड़का लड़की को और साथी पड़ोसियों-रिश्तेदारों को भी अब इस दौर में समझदारी से काम लेना चाहिए।
समय बदल रहा है, अगर दो लोग शादी करना चाहते हैं, ठीक कमा रहे हैं, परिवार ठीकठाक है तो शादी में ईगो, मूँछ, पगड़ी न ले आयें, बच्चों को आशीर्वाद दें। pic.twitter.com/W7aV8HsbT6
— Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) December 9, 2025
ये भी पढ़ें-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे वृंदावन…संत प्रेमानन्द महाराज ने दी ये जरूरी सलाह-Video