Purnima: अगर ससुराल में है कष्ट, तो विवाहिता स्त्रियां मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय, देखें क्या लिखा है महर्षि अंगीरा ने
पुर्णिमा। वैसे तो सभी पूर्णिमा का कुछ न कुछ महत्व होता है और सभी की अपनी विशेषताएं होती हैं, लेकिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा की एक अलग ही विशेषता शास्त्रों में बताई गई है। ये विशेषता खासतौर से महिलाओं के लिए है। इस दिन भगवान नारायण की पूजा करें।
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर ससुराल में कष्ट हो तो इस दिन किया गया उपाय विवाहिता स्त्रियों के लिए रामबाण हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि उपाय करते वक्त मन और मस्तिष्क शांत रखें और एकाग्रता के साथ पूरे मन से उपाय करें। इसी के साथ ये भी ध्यान रखें कि उपाय करते वक्त अपने मन में किसी के प्रति भी बुरी सोच न रखें।
उन्होंने दावा किया कि अगर विवाहिता स्त्री को ससुराल में कष्ट हो तो उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें” हे माँ मैं अपने घर में सुख शांति और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ ” प्रातः संकल्प कर ॐ पार्वत्यै नमः। 11 मंत्र जपें व माँ पार्वती को प्रणाम करें।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)