Video: कतर ने फीफा वर्ल्ड कप में बुलाया भगोड़े जाकिर नाइक को, ताजा हुआ नूपुर शर्मा-पैगम्बर मोहम्मद मामला, डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा, हिंदुओं पर अपने ही देश में हो रहे हैं हिंसक हमले, पढ़ें कतर और नाइक का काला चिठ्ठा, देखें वीडियो

November 21, 2022 by No Comments

Share News

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में फुटबाल फैंस को उपदेश देने के लिए भारत में भगोड़ा घोषित हो चुका जाकिर नाइक पहुंच चुका है। उसे बुलाने के लिए कतर की जमकर खिंचाई सोशल मीडिया पर हो रही है। इसी के साथ नूपुर शर्मा का मामला भी ताजा हो गया है और ट्विटर पर Nupur Sharma के साथ ही बायकॉट कतर भी ट्रेंड कर रहा है, तो वहीं एक बार फिर से डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने भाजपा की पूर्व नेत्री का समर्थन किया है।

यहां पढ़ें गीर्ट वाइल्डर्स जो कहा है

इसी के साथ सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मोहम्मद पैगम्बर को लेकर कुछ कहते दिख रहे हैं। तो दूसरी ओर नूपुर शर्मा का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने भी पैगम्बर मोहम्मद को लेकर कुछ कहा था। (यह जानकारी वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता) इसी के साथ कतर की आलोचना की जा रही है, क्योंकि कतर ने ही पैगम्बर मोहम्मद टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा को लेकर भारत को नोटिस भेजा था और माफी मांगने की बात कही थी। इसी के साथ भाजपा ने नूपुर शर्मा की सदस्यता समाप्त कर दी थी।

इस लिंक पर जाकर देखें जाकिर नाइक का वीडियो

इस पूरे मामले को एक बार फिर से कतर ने हवा दे दी है और इसी के बाद नूपुर शर्मा का मामला एक बार फिर ताजा हो गया है। ट्विटर पर NupurSharma और Boycott Qatar ट्रेंड कर रहा है। तो वहीं डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने नूपुर का समर्थन करते हुए ट्विट किया है और लिखा है, “मैं #NupurSharma का समर्थन करता हूं और आपको भी करना चाहिए! #हिंदुओं पर अपने ही देश #भारत में हिंसक हमले हो रहे हैं, #कतर और #पाकिस्तान जैसे बर्बर राज्यों में और अन्य इस्लामी राष्ट्रों में, इसे अब रोकना होगा।”

जानें नाइक क्यों गया है कतर
भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और जहरीले भाषण देने के आरोपी जाकिर नाइक को कतर की सरकार ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान इस्लामिक उपदेश देने के लिए बुलाया है। गिरफ्तारी के डर से भारत से फरार होने के बाद इंडोनेशिया से संगठन चला रहा नाइक कतर पहुंच चुका है। कतर के सरकारी स्पोर्ट्स चैनल अलकास के टेलीविजन प्रेजेंटर अल्हाजरी ने बताया है कि नाइक फुटबॉल फैंस को उपदेश देगा। मालूम हो कि पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किसी मुस्लिम देश में हो रहा है। एक्सपर्ट इसे इस्लामिक प्रचार के टूल्स के रूप में देख रहे हैं। कतर ने ही विवादित भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन को शरण दी थी। नूपुर शर्मा विवाद में भी कतर विरोध जताने वाले देशों का स्वयंभू नेतृत्व कर रहा था। कुछ दिन पहले कतर सरकार ने 558 फुटबॉल फैंस के इस्लाम कबूल करने का प्रचार किया था।

नूपुर शर्मा का पुराना वीडियो, जिसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर बयान दिया था, उसे भी वायरल किया जा रहा है

जानें क्यों है नाइक अभी चर्चा में
भारतीय गृह मंत्रालय ने 17 नवंबर 2016 को जाकिर नाइक के NGO इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बैन लगाया था, जो 17 नवंबर को खत्म होने वाला था, लेकिन सरकार ने बैन खत्म होने वाले दिन ही बैन की अवधि 5 साल बढ़ा दी है। अर्थात अब 2026 तक इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बैन लगा रहेगा।

जानें क्यों लगा है NGO पर बैन
सरकार ने बैन बढ़ाने के पीछे कहा है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ऐसी गतिविधियों में शामिल है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इससे देश की शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता पर खतरा है। इसी के साथ ही गृह मंत्रालय ने ये भी बयान जारी किया है कि नाइक के बयान आपत्तिजनक और विध्वंसक हैं और उनके जरिए वह धार्मिक समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा दे रहा है। नाइक भारत और विदेशों में एक खास धर्म के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है।

जाकिर नाइक कतर पहुंचा, देखें वीडियो

जान लें क्यों लगाया गया था बैन
जुलाई 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5 आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। इस घटना की जांच में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें से एक ने बताया था कि वो जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित होकर ही उसने हमले को अंजाम दिया है। इसी के बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी मामले की जांच थी। शुरुआती जांच के बाद जाकिर नाइक के NGO पर UAPA के तहत बैन लगा दिया गया। 2016 में ही जाकिर नाइक भारत छोड़कर मलेशिया भाग गया था।

एक नजर में देखें विवादित नाइक के काले कारनामे
खुद को इस्लाम धर्म का प्रचारक बताता है जाकिर नाइक और उसने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) बनाया।
उसके विवादित और भड़काऊ बयानों व भाषण की वजह से ही उसे कनाडा, बांग्लादेश जैसे कई देशों में बैन कर दिया गया है।
2016 में बांग्लादेश में विस्फोट हुआ था। पकड़े गए आतंकी ने जाकिर नाइक से प्रभावित होने की बात कबूल की थी।
भारत सरकार ने UAPA के तहत IRF को बैन कर दिया तो नाइक मलेशिया भाग गया था।
भारत ने नाइक के प्रत्यर्पण के लिए मलेशिया सरकार से बात की लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
2019 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नाइक की 16 करोड़ की सम्पत्ति जब्त कर ली थी।

चार साल में देखें यू ट्यूब पर कितना किया गया सर्च
2015 में 60.30 प्रतिशत
2016 में 12.98 प्रतिशत
2017 में 54.67 प्रतिशत
2018 में 55.86 प्रतिशत

जाकिर नाइक का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है