Sanatan Belief: अगर लदे हैं कर्ज में तो, करें ये सरल उपाय, पढ़ें ये मंत्र, हनुमान जी के मंदिर जाकर करें ये कार्य
सनातन मान्यता। अक्सर हमारी जरूरतें हमें कर्जदार बना देती हैं और फिर हम लाख कोशिश करते हैं, लेकिन इससे छुटकारा नहीं मिलता। तो अब आप कोशिशों के साथ ही कुछ प्रभु भक्ति और उपाय भी कर लें, जिससे अगर किसी ग्रह-नक्षत्र के कारण आपका कर्ज उतरने में बांधा आ रही होगी, तो वह कट जाएगी।
सनातन मान्यता ये कहती है कि हमें कर्म करते हुए धार्मिक कार्य भी करते रहने चाहिए, इससे हमें लाभ मिलता है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी उपाय को करते हुए मन एकाग्र होना चाहिए और भावना शुद्ध होनी चाहिए, तभी उपाय से लाभ प्राप्त हो सकता है। यहां ये बात भी ध्यान रखें कि सनातन धर्म कभी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता, बस हमें अपनी श्रद्धा, भक्ति और कर्म पर यकीन होना चाहिए।
देखें उपाय
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि, कर्ज हो तो एक सफेद कपड़ा और पाँच फूल गुलाब का लेकर। एक एक फूल गायत्री मंत्र पढ़ते हुए कपड़े में रख दें। कपड़ा बाँधा कर कपड़े को सर के ऊपर से पांच बार घुमाकर बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दें। इस दौरान नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
इसी के साथ कर्ज उतारने का एक अन्य उपाय इस तरह हैं- एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ लड्डू अथवा गुड़-चना हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।
शनिवार के दिन प्रातः स्नान आदि के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)