Solar Eclipse-2022: खंडग्रास सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को, इस मंत्र की करें एक माला, सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने को करें सूर्य गायत्री मंत्र का जाप

October 24, 2022 by No Comments

Share News

सूर्यग्रहण विशेष। दीपावली के तुरंत बाद अर्थात 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। वैसे तो इस साल अर्थात 2022 में कुल चार ग्रहण लग रहे हैं। तीसरा ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है, जिसका पूरा प्रभाव भारत पर रहेगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है।

भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि मंगलवार को पड़ रहे खंडग्रास सूर्यग्रहण पूर्व भारत के कुछ भाग को छोड़कर पूरे भारत में दिखेगा। ग्रहण का समय सायं 4:42 से 5:22 तक है। वहीं चौथा व अंतिम ग्रहण जो कि चंद्रग्रहण है, वो 8 नवम्बर को पड़ेगा। आचार्य का कहना है कि अगर सूर्य ग्रहण के दौरान थोड़ा सा उपाय कर लिया जाए तो भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सकती है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य व चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका किसी आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन सनातन धर्म के ग्रंथों व पुराणों में ग्रहण के दौरान खास पूजा-पाठ करने और कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

ये करें उपाय

सूर्य ग्रहण के दिन एक माला नीचे दिए गए मंत्र की करें-

मंत्र–ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:

जब कभी भी ग्रहण हो, इसके दर्शन भूलकर भी न करें। खासतौर पर गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दौरान घर के बाहर बिल्कुल भी न निकलें।

ग्रहण का समय हो तो उस समय ग्रहण के देव का नाम जप करने से उस ग्रह का माने सूर्य या चन्द्र का विशेष आशीवार्द प्राप्त होते हैं।

अर्थात सूर्यग्रहण में सूर्य गायत्री मंत्र का पाठ करें।

“ॐ आदित्याय विदमहे भास्कराय धीमहि तन भानु प्रचोदयात “

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)