उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं, 2 करोड़ की कार चलाते हैं.
आतिशी के रोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि महिला मुख्यमंत्री के आंसू बीजेपी वालों को भारी पड़ेंगे.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ”यह बदतमीज़ी सिर्फ़ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत.”