UP Basic Shiksha: निरीक्षण के नाम पर बेसिक शिक्षकों से की जा रही है जमकर उगाही, एक शिक्षक ने BEO पर लगाया पैसा लूटने का आरोप, कहा DM को देंगे साक्ष्य, वायरल हुआ ऑडियो, बीईओ ने कहा “देखो यार ऐसे नहीं बोलते फोन पे”, सुनें पूरा ऑडियो

September 22, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक खंड शिक्षाधिकारी (BEO) पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। शिक्षक यह भी बता रहे हैं कि उनके पास इस बात के पूरे साक्ष्य हैं, जिसे वह उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी (DM) को भी दे सकते हैं। इस पर बीईओ की घिघ्घी बंध जाती है और वह शिक्षक से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि फोन पर बात मत करो, कल मिलो। इस पर शिक्षक मिलने के लिए मना कर देते हैं।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के इटावा जिले का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के मुताबिक शिक्षक प्रबल बीईओ से कह रहे हैं कि सुबह से ही बारिश हो रही है। बावजूद इसके उन्होंने सरगना और ददरा प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि अगर बारिश हो रही है तो शिक्षक लेट हो ही जाएंगे।

प्रबल कह रहे हैं कि सुबह सात बजे से ही बारिश हो रही है और सभी शिक्षक करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर से स्कूल आते हैं। ऐसे में कैसे सम्भव है कि समय पर स्कूल पहुंचा जाए। वह पैसा वसूलने के लिए स्कूलों में निरीक्षण करते हैं। इसी के साथ प्रबल ने बीईओ पर यह भी आरोप लगाया है कि वह पहले भी घूस ले चुके हैं, जिसका उनके पास सबूत है। तो वहीं अपनी सफाई में बीईओ कहते हैं कि निरीक्षण करना उनका काम है और उन पर कोई आरोप न लगाएं।

इसी के साथ वह यह भी कह रहे हैं कि फोन पर ये सब बात नहीं हो सकती। इस पर प्रबल ने कहा कि आपको क्या सर, टीचर चाहे मर जाए, लेकिन आपको तो पांच हजार लेने हैं शाम को। इस पर बीईओ कहते हैं कि देखो यार ऐसी बात फोन पर नहीं करते। इस पर बीईओ प्रबल से कल मिलने की बात कहते हैं पर प्रबल मिलने से मना कर देते हैं और फोन कट जाता है। फिलहाल ये खबर वायरल ऑडियो के आधार पर लिखी गई है। इस ऑडियो की पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है।

यहां सुनें पूरा ऑडियो

Video edited by Prshant Dixit