Uttar Pradesh: मदरसा आलिया से चोरी हुई बेशकीमती किताबें व पांडुलिपियां मिलीं आजम खान के विश्वविद्यालय में, तोड़ी गईं दीवार, वायरल हुआ वीडियो, करोड़ों की सफाई मशीन भी मिली खुदाई में, पुलिस ने कहा अभी और भी राज खुलने बाकी है, देखें वीडियो

September 20, 2022 by No Comments

Share News

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रामपुर पुलिस ने सपा विधायक आजम खां के नेतृत्व वाले ट्रेस्ट क दे द्वारा संचालित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय से वो किताबें बरामद कर ली है, जिनको मदरसा आलिया से 2019 में चुराया गया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये बरामदगी सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, जो कि आजम खान के बेटे हैं, के दो दोस्तों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर हुई है। दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि हाल ही में जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसी के आधार पर अब्दुल्ला के दोस्तों सलीम और अनवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने इस सम्बंध में बताया है कि जो किताबें मिली हैं, वो 2019 में मदरसा आलिया से चोरी हुई थीं। इसी के साथ पुलिस ने पांच फीट गहरे गड्ढे में दबी एक सरकारी सफाई मशीन को भी बरामद किया है। यह मशीन भी इसी विश्वविद्यालय परिसर से बरामद हुई है। इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मशीन को सपा सरकार के समय खरीदा गया था।

इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने मीडिया को बताया कि जौहर विश्वविद्यालय से मदरसा आलिया की किताबें बरामद की गई हैं। 2019 में मदरसा आलिया से 9,633 किताबें चोरी हुई थीं, जिनमें से 6 हजार किताबें अभी तक बरामद नहीं हो सकी हैं। शेष किताबों को दीवार तोड़कर बरामद कर लिया गया है। फिलहाल चोरी की इस घटना में आजम खान आरोपी हैं।

इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में वकार अली खान की शिकायत के आधार पर सपा नेता आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजहर खान, सुल्तान मोहम्मद खान, अनवर हुसैन, सलीम और तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के बयान का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)

यहां देखें वीडियो

इस लिंक में देखें किताबों की वीडियो