UP Police: कानपुर पुलिसकर्मियों पर घूस लेने का लगा आरोप, देखें कितने रुपए मांगे, जांच के आदेश

November 7, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घूस लेने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ की जा रही तमाम कार्रवाईयों के बावजूद घूस लेने की परम्परा रूक नहीं रही है। प्रदेश सरकार के तमाम आदेश व सजा भी पुलिसकर्मियों को नहीं डरा पा रही है। जबकि हाल ही में योगी ने एक पुलिस अधिकारी को घूस लेने के मामले में डिप्टी एसपी से दरोगा बना दिया था।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक हाईवे पर जाजमऊ इलाके में पुलिस ने एक डीसीएम को रोका और उससे 20 हजार की मांग की। जब डीसीएम चालक ने विरोध किया तो उसे पीटा गया और जबरन थाने ले आए। इसके बाद 65 सौ रुपए वसूलने के बाद उसे छोड़ा गया। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की गई है कि प्रकरण उच्चाधिकारीयों के संज्ञान में है, जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक फतेहपुर निवासी रिजवान मवेशियों को लेकर उन्नाव जा रहा था। जाजमऊ चुंगी के पास पुलिस ने उसे रोक लिया। जीप नंबर 0506 में सवार पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और बीस हजार रुपये की मांग की। जब विरोध किया तो डीसीएम थाने लेकर चलने को कहा और वहीं गाड़ी खड़ी करवा दी।

यहां पर उनके क्लीनर शुभम को पीटा। काफी मिन्नतें करने के बाद साढ़े छह हजार रुपये लिए, तब छोड़ा। यह आपबीती रिजवान ने एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को बताई है। इसी के आधार पर पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। रिजवान ने एसीपी को बताया कि जो बातचीत कर रहा था उस सिपाही का नाम शोएब था। एक दरोगा व एक सिपाही भी वहां मौजूद थे जिनके नाम उसको पता नहीं है।